facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

देश में ELECTRICITY की खपत बढ़ी

Last Updated- December 11, 2022 | 4:05 PM IST

देश में ELECTRICITY की खपत अगस्त माह में सालाना आधार पर करीब दो प्रतिशत बढ़कर 130.35 अरब यूनिट पर पहुंच गई है। विद्युत मंत्रालय से जारी आंकड़ों से यह जानकारी मिली है। पिछले वर्ष अगस्त में बिजली की खपत 127.88 अरब यूनिट रही थी। 
जबकि 2020 के इसी महीने में यह 109.21 अरब यूनिट थी। एक दिन में बिजली की अधिकतम पूरी की गई मांग अगस्त 2022 के दौरान घटकर 194.94 गीगावॉट रही। अगस्त, 2021 में बिजली की अधिकतम आपूर्ति 196.27 गीगावॉट और अगस्त, 2020 में 167.52 गीगावॉट थी।
कोरोना CORONA VIRUS के प्रसार को रोकने के लिए लगाए गए लॉकडाउन प्रतिबंधों के कारण अगस्त, 2020 में बिजली की खपत और मांग प्रभावित हुई थी। वहीं महामारी से पहले की अवधि अगस्त 2019 में बिजली की अधिकतम मांग 177.52 गीगावॉट थी। 
विशेषज्ञों के अनुसार -अगस्त में मानसून के सक्रिय होने के कारण देशभर में बिजली की खपत और मांग कम रही है। उन्होंने कहा कि सामान्य आर्थिक गतिविधियों और त्योहारी सीजन के मद्देनजर आने वाले महीनों में बिजली की खपत और मांग में वृद्धि होगी। 

First Published - September 1, 2022 | 2:58 PM IST

संबंधित पोस्ट