facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

आबकारी नीति मामला : ईडी ने आप के एमसीडी चुनाव प्रभारी दुर्गेश पाठक से पूछताछ की

Last Updated- December 11, 2022 | 3:25 PM IST

आम आदमी पार्टी (आप) ने अपने विधायक दुर्गेश पाठक को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा तलब किये जाने पर सोमवार को सवाल उठाया और कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का ‘बढ़ता राजनीतिक ग्राफ’ असली निशाना है। 
धन शोधन के एक मामले के सिलसिले में पूछताछ के लिए पाठक के जांच एजेंसी के समक्ष पेश होने के बाद आप की यह प्रतिक्रिया आई है। यह मामला अरविंद केजरीवाल सरकार की अब वापस ले ली गई आबकारी नीति की जांच से संबद्ध है। पाठक, दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) चुनाव के लिए आप के प्रभारी हैं।
आप के प्रमुख प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने एक ट्वीट में आरोप लगाया , ‘अब गुजरात और दिल्ली, दोनों का चुनाव भाजपा-ईडी-सीबीआई गठबंधन लड़ेगा।’ 

उन्होंने कहा कि पाठक को ईडी द्वारा तलब किये जाने से यह स्पष्ट हो गया है कि दिल्ली में एमसीडी चुनाव होने जा रहे हैं। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने ट्विटर पर हैरानगी जताते हुए कहा कि उनकी पार्टी की दिल्ली इकाई के प्रभारी का सरकार की आबकारी नीति से क्या लेना-देना है कि उन्हें मामले में पूछताछ के लिए एजेंसी ने तलब किया। उन्होंने कहा, ‘आज ईडी ने आप के एमसीडी चुनाव प्रभारी दुर्गेश पाठक को तलब किया। 
दिल्ली सरकार की आबकारी नीति से हमारे एमसीडी चुनाव प्रभारी का क्या लेना-देना? इनका निशाना शराब नीति है, या एमसीडी चुनाव?’ आप की कालकाजी से विधायक आतिशी ने भाजपा की आलोचना की और आरोप लगाया कि ईडी के कदम ने स्पष्ट कर दिया है कि असली निशाना आप के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल का बढ़ता ‘राजनीतिक ग्राफ’ है, ना कि आबकारी नीति।
उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली की आबकारी नीति की ईडी की जांच सिर्फ एक बहाना भर है। उन्होंने एक ट्वीट में कहा, ‘आप के एमसीडी चुनाव प्रभारी दुर्गेश पाठक को ईडी का समन आना यह साफ़ कर देता है कि आबकारी नीति की जांच सिर्फ़ एक बहाना है और अरविंद केजरीवाल का बढ़ता हुआ राजनीतिक ग्राफ असली निशाना है!’
दिल्ली नगर निगम के 270 वार्ड के परिसीमन की प्रक्रिया पूरी हो जाने के बाद साल के अंत में एमसीडी चुनाव होने की संभावना है। ईडी ने केजरीवाल सरकार की आबकारी नीति 2021-22 के सिलसिले में पिछले हफ्ते देशभर में 40 स्थानों पर छापे मारे थे।

First Published - September 19, 2022 | 6:38 PM IST

संबंधित पोस्ट