facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

पुरानी कारों के बाजार में ग्राहकों से धोखाधड़ी रोकने की कवायद

Last Updated- December 11, 2022 | 3:30 PM IST

पुरानी कार के बाजार में कुछ नियामकीय खामियां सामने आने के बाद सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने वाहनों की बिक्री को लेकर दिशानिर्देश व नए कानून की मसौदा अधिसूचना जारी की है। इसका मकसद पुरानी कार की खरीद-बिक्री के बाजार में धोखाधड़ी की गतिविधियां रोकना है।
बुधवार की रात में जारी अधिसूचना में कहा गया है, ‘मौजूदा स्थिति में वाहनों के हस्तांतरण से लेकर तीसरे पक्ष को नुकसान को लेकर देनदारी सहित कई विवाद सामने आते हैं। चूक करने वाले के निर्धारण में भी दिक्कत होती है।’ मसौदे के मुताबिक अब पंजीकृत वाहनों के डीलरों के लिए पंजीकरण अधिकारियों से प्रमाणपत्र लेना अनिवार्य किया गया है, जो 5 साल के लिए होगा। मंत्रालय ने बताया कि भारत में पुरानी कार के बाजार ने तेजी से वृद्धि की है।
खासकर पुरानी कारों की ऑनलाइन खरीद-बिक्री होने के कारण यह और मजबूत हुआ है। बहरहाल पुरानी कारों की ऑनलाइन बिक्री में धोखा देने वाले बिचौलियों द्वारा ग्राहकों को शिकार बनाए जाने की संभावना बढ़ी है। बिचौलियों को अब फिर से बेचने के लिए लिए जाने वाले पंजीकृत वाहन के बारे में प्राधिकारियों को सूचित करना होगा। 

First Published - September 16, 2022 | 11:04 PM IST

संबंधित पोस्ट