facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

हवाई किराये की सीमा खत्म होने के मिले-जुले रुझान: विशेषज्ञ

Last Updated- December 11, 2022 | 3:27 PM IST

विमान किराये पर लगाई गई सीमा हटाए जाने के बाद उन मार्गों के लिए टिकट की कीमतों में कमी हुई है, जहां अपेक्षाकृत कम यात्री सफर करते हैं। हालांकि, यात्रा उद्योग के विशेषज्ञों का कहना है कि समग्र रूप से इसके नतीजे मिश्रित रहे हैं। कोविड-19 महामारी के बीच सरकार ने दो साल से अधिक समय तक हवाई किराये पर एक सीमा लगाई हुई थी। लेकिन गत 31 अगस्त से यह व्यवस्था खत्म कर दी गई है। यह फैसला घरेलू हवाई यात्री यातायात में हुए क्रमिक सुधार के चलते लिया गया। 
उद्योग से जुड़े लोगों के अनुसार, हवाई टिकट के औसत बुकिंग मूल्य में बहुत अधिक बदलाव नहीं हुआ है, लेकिन कुछ क्षेत्रों में किराये में कमी देखी जा रही है। वहीं कुछ अन्य क्षेत्रों में वृद्धि देखने को भी मिली है। देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो ने कहा कि विमान किराया सीमा को हटाने से गतिशील मूल्य निर्धारण की पेशकश करने का मौका मिलेगा। कंपनी ने कहा कि पिछले 5-6 महीनों में यात्रियों की संख्या में लगातार वृद्धि हुई है। एयरलाइन ने किराया सीमा हटाने पर कोई विशेष जवाब नहीं दिया। थॉमस कुक (इंडिया) और एसओटीसी ट्रैवल के अध्यक्ष और समूह प्रमुख इंदीवर रस्तोगी ने कहा कि हवाई किराये की सीमा हटाने से एयरलाइंस उन क्षेत्रों / मार्गों पर ग्राहकों को कम कीमत का लाभ दे रही हैं, जहां यात्रियों की संख्या कम है। 

उन्होंने कहा कि ऐसा अमृतसर, लखनऊ, देहरादून, सूरत, नागपुर और पुणे जैसे क्षेत्रों के लिए देखा जा रहा है, किराये की सीमा हटने के बाद किराये में 8-10 प्रतिशत की गिरावट हुई है। रस्तोगी ने कहा कि दूसरी तरफ मुंबई, पुणे, दिल्ली, बेंगलुरु जैसे विभिन्न मार्गों के लिए किराया बढ़ा है। क्लियरट्रिप के रणनीति प्रमुख कार्तिक प्रभु ने कहा कि हवाई किराये की सीमा को हटाने के कारण किसी रुझान पर पहुंचना अभी जल्दबाजी होगी। उन्होंने कहा कि अगस्त और सितंबर के पहले 15 दिनों की तुलना से संकेत मिलता है कि सितंबर में अगस्त की तुलना में 23 प्रतिशत अधिक बुकिंग हुई है। उन्होंने कहा कि दिलचस्प बात यह है कि औसत बुकिंग मूल्य में ज्यादा बदलाव नहीं आया है।

First Published - September 18, 2022 | 5:46 PM IST

संबंधित पोस्ट