facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

आतंकवाद से लड़ना वैश्विक प्राथमिकता हो: गुतारेस आतंकवाद से लड़ना वैश्विक प्राथमिकता हो: गुतारेस

Last Updated- December 11, 2022 | 1:31 PM IST

 संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने बुधवार को कहा कि आतंकवाद से लड़ना वैश्विक प्राथमिकता होना चाहिए और किसी भी तरह के आतंकवाद को जायज नहीं ठहराया जा सकता। 
मुंबई में ताज महल पैलेस होटल में 26/11 के आतंकवादी हमलों में जान गंवाने वालों को श्रद्धांजलि देते हुए गुतारेस ने कहा कि लोगों को एकसाथ रहने के लिए संस्कृतियों की विविधता और समृद्धि को समझना होगा। उन्होंने कहा, ‘आतंकवाद से लड़ना हर देश की वैश्विक प्राथमिकता होनी चाहिए। आतंकवाद पूरी तरह एक बुराई है और आज की दुनिया में इसकी कोई जगह नहीं है। कोई वजह और कोई वाकया आतंकवाद को जायज नहीं ठहरा सकते।’
उन्होंने कहा, ‘महासचिव बनने के बाद मेरा पहला काम आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में सहयोग, मार्गदर्शन और देशों को तैयार करने के लिए आतंकवाद निरोधक कार्यालय स्थापित करना था।’गुतारेस ने कहा, ‘यह कार्यालय हिंसक उग्रवाद की जड़ों के खिलाफ लड़ रहा है। धर्म हो, जातीयता हो या आस्था, कुछ भी हिंसक उग्रवाद को जायज नहीं ठहरा सकता।’ 26/11 के आतंकी हमलों को इतिहास में आतंकवाद का सबसे बर्बर कृत्य बताते हुए गुतारेस ने कहा कि हमलों में मारे गये 166 लोग ‘हमारी दुनिया के नायक हैं’।
भारत की तीन दिवसीय यात्रा पर आए गुतारेस के साथ महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी थे। गुतारेस ने होटल में 26/11 हमलों के स्मारक पर पुष्प अर्पित किया। ताजमहल पैलेस होटल उन स्थानों में से एक था, जिन्हें 26 नवंबर 2008 को हुए भयानक आतंकवादी हमलों के दौरान निशाना बनाया गया था। जनवरी में दूसरा कार्यकाल शुरू होने के बाद यह उनकी पहली भारत यात्रा है। उन्होंने इससे पहले अपने पिछले कार्यकाल के दौरान अक्टूबर 2018 में देश का दौरा किया था।
गुतारेस बुधवार मध्यरात्रि के बाद लंदन से एक व्यावसायिक उड़ान के जरिये मुंबई पहुंचे। उनके आगमन पर महाराष्ट्र सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। गुतारेस ने गुजरात रवाना होने से भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी), मुंबई में संयुक्त राष्ट्र – भारत साझेदारी विषय पर भाषण दिया।

First Published - October 19, 2022 | 11:05 PM IST

संबंधित पोस्ट