facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

लोगों का भरोसा बनाए रखने के लिए फिनटेक उद्योग को सुरक्षा पर लगातार काम करने की जरूरत: मोदी

Last Updated- December 11, 2022 | 3:22 PM IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि फिनटेक क्षेत्र को लोगों का भरोसा बनाए रखने के लिए सुरक्षा पर लगातार काम करने की जरूरत है। मोदी ने ‘ग्लोबल फिनटेक फेस्ट’ में अपने संदेश में कहा कि यह क्षेत्र इस बात की तस्दीक करता है कि जब नवाचार को बढ़ावा देने वाली सरकार और युवा एवं आविष्कारशील दिमाग एक साथ आते हैं, तो कैसे अजूबों को साकार किया जा सकता है।

उन्होंने संदेश में कहा, ”समावेश के लिए नवाचार हमारा मंत्र रहा है- जैम त्रयी से सार्वजनिक वितरण में क्रांति हुई, डिजिटल भुगतान को लोकप्रिय बनाने में यूपीआई की सफलता, और फिनटेक तथा स्टार्टअप क्षेत्र में नवाचार केंद्र के रूप में भारत की पहचान बनी है।”

जैम त्रयी में जनधन, आधार और मोबाइल शामिल हैं। प्रधानमंत्री के संदेश को ‘ग्लोबल फिनटेक फेस्ट’ (जीएफएफ) 2022 सलाहकार बोर्ड के चेयरमैन क्रिस गोपालकृष्णन ने पढ़ा। मोदी ने कहा कि बड़ी संख्या में बैंकिंग सेवा रहित आबादी से हम सभी के लिए बैंकिंग की स्थिति में पहुंच रहे हैं और यहां तक कि अब हम डिजिटल रूप से भी लैस हैं। यह एक अभूतपूर्व यात्रा रही है।

उन्होंने कहा, ”फिनटेक डोमेन से जुड़े लोग अच्छी तरह जानते हैं कि लगातार नवाचार बेहद जरूरी है। सुरक्षा और भरोसा सुनिश्चित करने के लिए तेजी से और लगातार काम करने की जरूरत है।”

मोदी ने कहा कि भारत में फिनटेक क्षेत्र समावेशी है और गरीब से गरीब व्यक्ति को गुणवत्तापूर्ण वित्तीय सेवाएं देकर, उन्हें सशक्त बनाने के लिए लगातार ध्यान देने की जरूरत है।

उन्होंने भरोसा जताया कि इस आयोजन में विचार-विमर्श इस बात पर केंद्रित होगा कि फिनटेक क्षेत्र ‘अमृत काल’ में एक महत्वपूर्ण भूमिका कैसे निभा सकता है, जिससे एक मजबूत, समृद्ध और समावेशी भारत का निर्माण हो सके। 

First Published - September 20, 2022 | 2:21 PM IST

संबंधित पोस्ट