facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

लोगों को दिया जा रहा फर्जी नौकरी का ऑफर, विदेश मंत्रालय ने जारी की एडवाईजरी

Last Updated- December 11, 2022 | 3:05 PM IST

अगर आपको भी दूसरे देश से नौकरी का ऑफर आ रहा है तो सावधान हो जाइए। विदेश मंत्रालय ने इसको लेकर सतर्क किया है। विदेश मंत्रालय द्वारा जारी एडवाईजरी में कहा गया है कि इस तरह की नौकरी का ऑफर मिलने पर पहले उसकी जांच पड़ताल कर ले। सोशल मीडिया और फोन कॉल के माध्यम से अगर नौकरी का ऑफर मिल रहा है तो इसके झांसे में न फसें। समाचार वेबसाइट नवभारत टाइम्स डॉट कॉम के मुताबिक विदेश मंत्रालय के पास थाइलैंड में नौकरी का झांसा देकर 100 से अधिक भारतीयों को गलत तरीके से म्यांमार भेज देने का मामला सामने आया है। ये सभी भारतीय म्यांंमार के विद्रोही वाले इलाके में फंस गए हैं।

विदेश में बैठकर लोगों को फंसा रहे

विदेश मंत्रालय का कहना है कि लोगों को नौकरी का लालच देकर फंंसाने का काम दूसरे देश से हो रहा है। ये लोग वहां से एजेंट और सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों से संपर्क बढ़ाते हैं, फिर उसके बाद उसे अच्छी नौकरी और अच्छा वेतन का सपना दिखाते हैं। इनके निशाने पर अकसर गरीब और बेरोजगार युवा रहते हैं। इससे आसानी से संपर्क किया जा सकता  है और विदेश में नौकरी के नाम पर युवा आसानी से इनके झांसे में आ जाते हैं।

सोशल मीडिया है सबसे बड़ा जरिया

अधिकतर लोगों का संपर्क इनसे सोशल मीडिया के माध्यम से होता है। देश की एक बड़ी आबादी आज सोशल मीडिया पर सक्रिय है। ये उन्हें IT कंपनियों, कॉल सेंटर, डेटा एंट्री ऑपरेटर जैसे जगह पर नौकरी और अच्छी सैलरी का लालच देकर उनसे मोटी रकम भी वसूलते हैं। 

विदेश मंत्रालय की एडवाईजरी

लोगों के साथ हो रहे इस तरह के धोखाधरी को लेकर विदेश मंत्रालय ने एडवाईजरी जारी की है। मंत्रालय ने अपने एडवाईजरी में कहा है कि किसी भी देश में नौकरी करने से पहले कंपनी की जांच पड़ताल करना जरूरी है। सोशल मीडिया के माध्यम से अगर कोई नौकरी का ऑफर कर रहा है तो उससे बचने को कहा गया है। अगर कोई व्यक्चि नौकरी के उद्देश्य से टूरिस्ट या विजिटर वीजा पर किसी देश की यात्रा करता है तो पहले उसकी जांच पड़ताल की जाएगी। 

First Published - September 25, 2022 | 1:48 PM IST

संबंधित पोस्ट