facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

आज से केरल में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का अंतिम चरण शुरू

Last Updated- December 11, 2022 | 2:41 PM IST

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने पार्टी के समर्थकों व कार्यकर्ताओं के साथ केरल में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के अंतिम चरण की शुरुआत गुरुवार 29 सितंबर की सुबह की। 
 
पदयात्रा यहां चुंगथारा के मार्थोमा कॉलेज जंक्शन से फिर से शुरू हुई जो लगभग 8.6 किलोमीटर की दूरी तय करने के बाद वाझिकदावु में सीकेएचएस मणिमूली पहुंचेगी। 
 
यात्रा के कार्यक्रम के अनुसार, गांधी वाझिकदावु से कार से तमिलनाडु के गुडालूर में सरकारी कला एवं विज्ञान कॉलेज जाएंगे। इसके बाद शाम करीब पांच बजे इस कॉलेज से एक बार फिर पदयात्रा शुरू की जाएगी। करीब 5.5 किलोमीटर की दूरी तय करने के बाद गुडलुर बस स्टैंड पर आज के दिन की यात्रा सम्पन्न होगी।
 
कांग्रेस की 3,570 किलोमीटर लंबी और 150 दिन तक चलने वाली ‘भारत जोड़ो यात्रा’ सात सितंबर को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू हुई थी और यह जम्मू-कश्मीर में सम्पन्न होगी। 
 
‘भारत जोड़ो यात्रा’ 10 सितंबर की शाम को केरल पहुंची थी। एक अक्टूबर को कर्नाटक पहुंचने से पहले यह 19 दिन में केरल के सात जिलों से गुजरते हुए 450 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। 

First Published - September 29, 2022 | 12:01 PM IST

संबंधित पोस्ट