facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

उत्तर प्रदेश के विकास को एक नई गति देगा गंगा एक्सप्रेस वे, भूमि अधिग्रहन का काम पूरा

Last Updated- December 11, 2022 | 3:33 PM IST

उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी सड़क परियोजनाओं में से एक गंगा एक्सप्रेसवे का काम जोर शोर से चल रहा है। यह परियोजना उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वपूर्ण परियोजना में से एक है। इस परियोजना का महत्व इस बात से लगाया जा सकता है कि यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लगातार खुद इसकी मॉनिटरिंग कर रहे हैं। पश्चिमी यूपी के मेरठ से प्रयागराज तक बनने वाला यह एक्सप्रेस वे यूपी के 12 जिलों से गुजरेगा।

भूमि अधिग्रहण का काम पूरा

एक्सप्रेसवे के लिए भूमि अधिग्रहण का काम पूरा हो चुका है। अधिकारियों के मुताबिक भूमि अधिग्रहण का काम शत प्रतिशत पूरा हो चुका है और समाशोधन और ग्रबिंग (C&G) काम 56 प्रतिशत से अधिक हो चुका है। यूपी एक्सप्रेस वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण को सरकार द्वारा एक्सप्रेसवे के दोनो किनारे औद्योगिक पार्क बनाने की बात चल रही है। मेरठ, हापुड़, बरेली, मुरादाबाद,कानपुर, प्रयागराज और लखनऊ में एक्सप्रेस वे के दोनो तरफ औद्योगिक पार्क बनाने की योजना है।

क्या है गंगा एक्सप्रेस वे

यूपी सरकार पश्चिमी यूपी को बुंदेलखंड, अवध से जोड़ने के लिए मेरठ से लेकर प्रयागराज तक कुल 593 किलोमीटर लंबा एक्सप्रेसवे का निर्माण कर रही है। यह एक्सप्रेस वे यूपी के कुल 12 जिलों से गुजरेगा। इस एक्सप्रेसवे के बनने से पश्चिमी यूपी और अवध, बुंदेलखंड के बीच की दूरी काफी कम हो जाएगी।

चार चरण बनकर होगा तैयार

एक्सप्रेस वे को चार चरण में पूरा करने की योजना है। इसमें पहले चरण में 129 किलोमीटर का निर्माण IRB Infrastructure करेगी। दूसरे चरण में 151 किलोमीटर, तीसरे चरण में 155 किलोमीटर और चौथे चरण में 156 किलोमीटर का निर्माण होना है। दूसरे, तीसरे और चौथे चरण के निर्माण का जिम्मा Adani Group को मिला है।

First Published - September 15, 2022 | 4:54 PM IST

संबंधित पोस्ट