facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

राज्यों में भी बहेगी नए वेतन की गंगा

Last Updated- December 07, 2022 | 5:40 PM IST

छठे वेतन आयोग की सिफारिशों को कैबिनेट की हरी झंडी मिलने के बाद अब राज्यों पर भी नए वेतनमान लागू करने का दबाव बढ़ गया है।


आमतौर पर राज्य सरकारें केंद्रीय वेतन आयोग की सिफारिशों के आधार पर कर्मियों का वेतन तय करते हैं, लेकिन कुछ राज्यों में अलग से वेतन आयोग का भी गठन किया जाता है। ऐसे में केंद्र सरकार ने एक बेंचमार्क तय कर दिया है, जिससे राज्य कर्मचारी यूनियन सरकार पर वेतन में संशोधन का दबाव बनाने में जुट गए हैं।

रेटिंग एजेंसी क्रिसिल के अर्थशास्त्री डी.के. जोशी का कहना है कि अगर राज्य सरकारें छठे वेतन आयोग के आधार पर कर्मियों के वेतन में संशोधन करती है, तो वित्तीय स्थिति के आधार पर विभिन्न राज्यों में इसका प्रभाव अलग-अलग पड़ेगा। हालांकि एक दशक पहले पांचवें वेतन आयोग की सिफारिशों को लागू करते समय राज्यों की वित्तीय स्थिति पर व्यापक असर पड़ा था।

वैसे कई राज्यों ने बकाया राशि का नकद भुगतान न कर, उसे भविष्य निधि कोष में जमा कराया था, इससे राज्य की वित्तीय स्थिति पर तत्काल बोझ नहीं पड़ा था। विशेषज्ञों का कहना है कि जिन राज्यों की वित्तीय स्थिति सुदृढ़ है, वहां वेतन वृद्धि का असर ज्यादा नहीं पड़ेगा।

कर्नाटक की बात करें, तो वहां सरप्लस राजस्व है, ऐसे में वेतन आयोग की सिफारिशों को लागू करने से राज्य के बजट पर खास असर नहीं पड़ेगा। पश्चिम बंगाल में कर्मियों को लगभग केंद्रीय वेतनमान की दर से भुगतान किया जाता है। राज्य के एक अधिकारी का कहना है कि राज्य सरकार केंद्रीय वेतन आयोग की सिफारिशों को लागू करने पर विचार कर रही है।

हालांकि पांचवें वेतन आयोग की सिफारिशों को लागू करते समय राज्य पर वित्तीय बोझ काफी बढ़ गया था। इसके बारे में अधिकारी का कहना था कि केंद्र से मदद नहीं मिलने की वजह से ऐसा हुआ। गुजरात में अगर छठे वेतन आयोग की सिफारिशें लागू होती हैं, तो राज्य पर 1,700-1,800 करोड़ रुपये का अतिरिक्त बोझ बढ़ सकता है।

हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने पलवल में घोषणा की कि राज्य में केंद्र सरकार की तरह छठे वेतन आयोग की सिफारिशों को लागू किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि इस बारे में मुख्य सचिव धरमवीर सिंह की अध्यक्षता में एक समिति का गठन किया गया है, जो छठे वेतन आयोग की सिफारिशों का अध्ययन करेगी।

इससे पहले, राज्य सरकार ने वित्त वर्ष 2008-09 के लिए वेतन वृद्धि और पेंशन के मद में 1550 करोड़ रुपये का बजटीय प्रावधान भी किया है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह ने कहा है कि राज्य सरकार छठे वेतन आयोग की सिफारिशों का अध्ययन कर रही है और केंद्र सरकार द्वारा इन सिफारिशों के क्रियान्वयन के बाद राज्य सरकार अपने कर्मचारियों को बेहतर वेतन देने के लिए आवश्यक कदम उठाएगी।

छत्तीसगढ़ में इस साल नवंबर में विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में राज्य सरकार अपने 2,50,000 कर्मचारियों को केंद्र के मुकाबले कम वेतन देकर कोई जोखिम लेना नहीं चाहेगी। विशेषज्ञों के मुताबिक, पंजाब सरकार अपने कर्मचारियों को केंद्रीय वेतनमान के बराबर वेतन देती रही हैं।

ऐसे में छठे वेतन आयोग की सिफारिशों के बाद राज्य सरकार भी उसी तर्ज पर वेतन वृद्धि कर सकती है। वैसे, निकट भविष्य में कई राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं, वहीं अगले साल लोकसभा चुनाव भी है। ऐसे में राज्य सरकारें अपने कर्मचारियों को नाखुश नहीं कर सकती है। ऐसे में राज्य सरकारों पर भी वेतन में संशोधन का दबाव बढ़ गया है।

First Published - August 18, 2008 | 4:34 AM IST

संबंधित पोस्ट