facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

ग़ुलाम नबी आज़ाद ने कांग्रेस के सभी पदों से दिया इस्तीफा

Last Updated- December 11, 2022 | 4:17 PM IST

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ग़ुलाम नबी आज़ाद ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता समेत सभी पदों से शुक्रवार को इस्तीफा दे दिया। आज़ाद के इस्तीफे से पहले से ही संकट में घिरी कांग्रेस को और झटका लगा है। हालांकि इससे पहले भी कई नेता पार्टी छोड़ कर जा चुके है पर आज़ाद का जाना कांग्रेस के लिए एक बड़े नुकसान के रूप में देखा जा रहा है। 
 
पार्टी से नाराज़ आज़ाद ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को पांच पन्नों का त्यागपत्र सौंपा है। जिसमें उन्होंने लिखा की पार्टी छोड़ने का फैसला ‘भारी मन’ से किया है। पार्टी में बदलाव की मांग करने वाले G-23 समूह में शामिल आज़ाद ने कहा कि कुछ लोगों के नियंत्रण में चल रही कांग्रेस ने अब देश के हितकारी मुद्दों पर लड़ने की इच्छाशक्ति और क्षमता खो दी है।
 
उन्होंने ये भी कहा कि पार्टी नेतृत्व को ‘भारत जोड़ो यात्रा’ से पहले ‘कांग्रेस जोड़ो यात्रा’ निकालनी चाहिए थी। आज़ाद ने कहा कि पार्टी की कमजोरियों पर ध्यान दिलाने के लिए पत्र लिखने वाले 23 नेताओं को अपशब्द कहे गए, उन्हें अपमानित किया गया और नीचा दिखाया गया।
 
उन्होंने अपने इस्तीफे की घोषणा करते हुए कहा कि पार्टी में किसी भी स्तर पर चुनाव नहीं कराए गए। आगे उन्होंने कहा कि कांग्रेस में हालात अब ऐसी स्थिति पर पहुंच गए हैं, जहां से वापस आना नामुमकिन है।
 
उन्होंने पार्टी के साथ ‘बड़े पैमाने पर हुए धोखे’ के लिए नेतृत्व को पूरी तरह से ज़िम्मेदार ठहराया।  उन्होंने कहा कि AICC के चुने हुए पदाधिकारियों को कमेटी का संचालन करने वाले कुछ लोगों द्वारा तैयार की गई सूचियों पर हस्ताक्षर करने के लिए मजबूर किया गया।
 
भाषा

First Published - August 26, 2022 | 1:55 PM IST

संबंधित पोस्ट