facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

Diwali में सगे-संबंधियों को दें ऐसे तोहफे, जिस पर मिले बेहतर रिटर्न

Last Updated- December 11, 2022 | 1:46 PM IST

Best Diwali Gifts: दिवाली पर अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और सगे-संबंधियों को क्या गिफ्ट दिया जाए। यह सवाल तकरीबन हम सबके मन में आता है। रिश्तों की डोर को और मजबूत करने और अपना प्यार जताने के लिए दिवाली के तोहफे से बेहतर कुछ भी नहीं है। इसलिए आज हम आपको नए जमाने के कुछ नए तोहफे के बारे में बताने जा रहे है जो आपकी जेब ढीली करने के बजाए आपको बेहतर रिटर्न देंगे। इतना ही नहीं यह तोहफे आपको मोटी कमाई भी करा सकते हैं।
गिफ्ट करें Paper, Digital Gold

सोने के आभूषण गिफ्ट (Gold Jewellery) करने का चलन बहुत पुराना है। सोने की चमक से आपका प्यार को निखरता है लेकिन आपकी जेब पर बोझ बढ़ जाता है। फिजिकल सोने की सुरक्षा की भी चिंता होती है। समय के साथ-साथ इसकी कीमत भी कम हो जाती है। इसलिए नए जमाने में आप फिजिकल सोने की जगह सोने में किया गया इन्वेस्टमेंट गिफ्ट कर सकते है। सरल शब्दों में कहे तो आप पेपर गोल्ड (Paper Gold) यानी कि गोल्ड ईटीएफ (Gold ETF), सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड (Sovereign Gold Bond), गोल्ड म्यूचुअल फंड (Gold Mutual Funds) और डिजिटल गोल्ड (Digital Gold) गिफ्ट कर सकते है। इस पर आपको बेहतर रिटर्न मिल सकता है। यहां सोना खरीदना और बेचना भी आसान होता है। 
गिफ्ट करें हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी (Health insurance Policy) 

कोरोना महामारी से हम अभी भी जूझ रहे है। जीवनशैली में बदलाव आने के साथ ढ़ेर सारी बीमारियों ने हमारे चारों तरफ पैर पसार लिया हैं। ऐसे में इस दिवाली अपने प्रियजनों को हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी गिफ्ट करना सबसे बेहतर विकल्प है। यह गिफ्ट उनके दिल के सबसे करीब रहेगा और सबसे कठिन समय में काम आएगा। बाजार में तमाम बीमा कंपनियां हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी की सुविधा देती है।  
गिफ्ट दें एफडी (FD) या रिकरिंग डिपॉजिट (RD) 

आप अपने मित्र-सगे संबंधियों को एफडी (FD) गिफ्ट कर सकते है। 5 साल की एफडी कराकर गिफ्ट में दे सकते है। इस पर 80C के तहत टैक्स में छूट का फायदा भी मिलता है। साथ ही ब्याज भी अच्छा मिलता है। एफडी के अलावा आप के पास रिकरिंग डिपॉजिट (RD) भी गिफ्ट करने का विकल्प है। आप किसी भी बैंक या पोस्ट ऑफिस से यह सुविधा ले सकते है।  
 

First Published - October 13, 2022 | 7:16 PM IST

संबंधित पोस्ट