Gold Evening Roundup: लगातार चार दिनों की गिरावट के बाद बुधवार यानी 18 दिसंबर को सोने की कीमतों (gold prices) में तेजी देखी जा रही है। घरेलू बाजार में सोना 24 कैरेट आज पिछले दिन की क्लोजिंग के मुकाबले 296 रुपये चढ़कर 76,658 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर दर्ज किया गया।
वहीं फ्यूचर मार्केट में सोने का बेंचमार्क कॉन्ट्रैक्ट 76,997 के ऊपरी स्तर पर पहुंच गया। पिछले हफ्ते 11 दिसंबर को यह 79,120 रुपये प्रति 10 ग्राम की ऊंचाई पर पहुंच गया था। इस तरह से देखें तो पिछले हफ्ते के ऊपरी स्तर से सोना अभी भी 2,000 रुपये से ज्यादा सस्ता है।
फिलहाल मार्केट की नजर अमेरिकी फेडरल (US Federal Reserve) की कल यानी मंगलवार से शुरू हो चुकी दो दिवसीय (17-18 दिसंबर) मीटिंग के फैसले पर है। मार्केट में इस बात की संभावना प्रबल है कि अमेरिका का केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व अपनी इस बैठक में एक बार फिर ब्याज दरों में कम से कम 25 बेसिस प्वाइंट यानी 0.25 फीसदी की कटौती कर सकता है। यदि अमेरिका में ब्याज दरों में कमी आती है तो सोने को और सपोर्ट मिलना स्वाभाविक है। सोने पर कोई इंटरेस्ट/ यील्ड नहीं मिलता इसलिए ब्याज दरों के नीचे जाने से निवेश के तौर पर इस एसेट क्लास की मांग बढ़ जाती है।
घरेलू स्पॉट मार्केट
घरेलू हाजिर बाजार में आज तेजी का रुख दिखा। Indian Bullion and Jewellers Association (IBJA) के मुताबिक स्पॉट (हाजिर) मार्केट में सोना 24 कैरेट (999) आज बुधवार को कारोबार की समाप्ति पर पिछले दिन (मंगलवार) की क्लोजिंग के मुकाबले 296 रुपये चढ़कर 76,658 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर दर्ज किया गया। मंगलवार 17 दिसंबर को कारोबार की समाप्ति पर सोना 24 कैरेट 76,362 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया था। 13 नवंबर को कारोबार की समाप्ति पर सोना 24 कैरेट 73,739 रुपये प्रति 10 ग्राम के लेवल पर देखा गया था। इससे पहले 30 अक्टूबर को यह 79,681 रुपये प्रति 10 ग्राम के ऑल-टाइम हाई लेवल तक पहुंच गया था।
स्पॉट गोल्ड (spot gold/10 gm)
| गोल्ड | 17 दिसंबर (क्लोजिंग प्राइस/ 10 ग्राम) | 18 दिसंबर (क्लोजिंग प्राइस/10 ग्राम) | बदलाव |
| गोल्ड 24 कैरेट (999 ) | 76,362 | 76,658 | +296 |
| गोल्ड 24 कैरेट (995) | 76,056 | 76,351 | +295 |
| गोल्ड 22 कैरेट (916) | 69,948 | 70,219 | +271 |
| सिल्वर/kg | 88,525 | 88,060 | +465 |
Source: IBJA
घरेलू फ्यूचर मार्केट
घरेलू फ्यूचर मार्केट एमसीएक्स (MCX) पर सोने का बेंचमार्क फरवरी कॉन्ट्रैक्ट आज 18 दिसंबर को इंट्राडे ट्रेडिंग के दौरान 76,997 के ऊपरी स्तर पर पहुंच गया। फिलहाल (6:00 PM IST) यह 41 रुपये यानी 0.05 फीसदी की मामूली मजबूती के साथ 76,912 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर है। इससे पहले 13 नवंबर को इंट्राडे ट्रेडिंग के दौरान सोने का बेंचमार्क दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट 73,300 रुपये प्रति 10 ग्राम के निचले स्तर तक चला गया जबकि 30 अक्टूबर को यह 79,775 रुपये प्रति 10 ग्राम के ऑल टाइम हाई लेवल पर पहुंच गया था।
गोल्ड फ्यूचर (Gold Futures/10 gm)
| तारीख | बेंचमार्क कॉन्ट्रैक्ट | पिछला क्लोजिंग | ओपनिंग | इंट्राडे हाई | इंट्राडे लो | लास्ट ट्रेडिंग प्राइस | बदलाव |
| 18 दिसंबर 2024 | गोल्ड फरवरी कॉन्ट्रैक्ट | 76,871 | 76,887 | 76,997 | 76,606 | 76,742 | +41 (+0.05%) |
Source: MCX (6:00 pm IST)
ग्लोबल मार्केट
ग्लोबल मार्केट में भी फिलहाल (6:00 PM IST) हल्की मजबूती है। आज कारोबार के दौरान स्पॉट गोल्ड (spot gold) 2,651.80 डॉलर प्रति औंस तक ऊपर और 2,642.23 डॉलर प्रति औंस तक नीचे गया। फिलहाल यह 0.03 फीसदी की तेजी के साथ 2,647.45 डॉलर प्रति औंस पर है। इसी तरह बेंचमार्क यूएस फरवरी गोल्ड फ्यूचर्स (Gold COMEX FEB′25) भी आज कारोबार के दौरान 2,667.60 डॉलर और 2,657.30 डॉलर प्रति औंस के रेंज में रहा। फिलहाल यह 0.04 फीसदी की मजबूती के साथ 2,663 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है। इससे पहले 31 अक्टूबर को स्पॉट गोल्ड और यूएस गोल्ड फ्यूचर क्रमश: 2,790.15 और 2,801.80 डॉलर प्रति औंस के रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गए थे।
इंटरनेशनल गोल्ड (International gold (USD/ounce)
| तारीख | गोल्ड | पिछला क्लोजिंग | ओपनिंग | इंट्राडे हाई | इंट्राडे लो | लास्ट ट्रेडिंग प्राइस | बदलाव |
| 17 दिसंबर 2024 | गोल्ड फरवरी कॉन्ट्रैक्ट (COMEX) | 2,662 | 2,663.30 | 2,667.60 | 2,657.30 | 2,663 | +1 (+0.04%) |
| 18 दिसंबर 2024 | स्पॉट गोल्ड | 2,646.66 | 2,647.85 | 2,651.80 | 2,642.23 | 2,647.45 | +0.79 (+0.03%) |
Source: Bloomberg (6:00 PM IST)