facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

ग्रेजुएट उम्मीदवारों के लिए सुनहरा मौका! UPSSSC ने निकाली 701 पदों पर वैकेंसी

Last Updated- December 11, 2022 | 1:38 PM IST

 UPSSSC Forest Guard Recruitment 2022: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने सरकारी नौकरी (Sarkari Naukri) करने वालों के लिए नई वैकेंसी निकाली हैं। अगर आप भी सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं तो आपके लिए अच्छा मौका है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने 700 से अधिक पदों पर वैकेंसी निकाली हैं। 

इच्छुक उम्मीदवार आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर नोटिफिकेशन देखने के बाद अपना आवेदन भेज सकते हैं। 

UPSSSC ने फॉरेस्ट गार्ड (वन दरोगा) के पदों पर 701 वैकेंसी निकाली हैं। आवेदन प्रक्रिया आज यानी 17 अक्टूबर से शुरू हो गई है। उम्मीदवार UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। 

जानिए वैकेंसी से जुड़ी जरूरी जानकारियां:

UPSSSC Forest Guard Recruitment 2022: पोस्ट के बारे में

कुल पद- 701

पद का नाम- फॉरेस्ट गार्ड (वन दरोगा) 

UPSSSC Forest Guard Recruitment 2022: योग्यता मानदंड

इच्छुक उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से गणित/भौतिकी/रसायन विज्ञान/वनस्पति विज्ञान/जूलॉजी सहित अन्य साइंस विषयों में ग्रेजुएशन की डिग्री होना अनिवार्य है। 

UPSSSC Forest Guard Recruitment 2022: आयुसीमा

UPSSSC Forest Guard की वैकेंसी के लिए आवेदन करनी की आयुसीमा 21 वर्ष से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

इस लिंक से करें अप्लाई: http://upsssc.gov.in/Default.aspx 

आवेदन करने की तिथियां

ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तारीख- 17 अक्टूबर 2022
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि- 06 नवंबर 2022

UPSSSC Forest Guard Recruitment 2022: आवेदन शुल्क

उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के तौर पर 25 रुपये का भुगतान करना होगा।

First Published - October 17, 2022 | 1:12 PM IST

संबंधित पोस्ट