facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

राष्ट्रीय गोपाल रत्न पुरस्कार 2022 के लिए सरकार ने मांगे आवेदन

Last Updated- December 11, 2022 | 4:21 PM IST

केंद्रीय मत्स्यपालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्रालय ने वर्ष 2022 के राष्ट्रीय गोपाल रत्न पुरस्कारों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक लोग सितंबर के अंतिम तिथी तक आवेदन कर सकते हैं। एक आधिकारिक बयान में बताया गया कि ये पुरस्कार राष्ट्रीय दुग्ध दिवस (26 नवंबर, 2022) के अवसर पर प्रदान किए जाएंगे।

पुरस्कार तीन श्रेणियों में दिए जाएंगे जो हैं देसी गाय/भैंस की नस्लों को पालने-पोसने वाले सर्वश्रेष्ठ डेयरी किसान, सर्वश्रेष्ठ कृत्रिम गर्भाधान तकनीशियन (एआईटी) और सर्वश्रेष्ठ डेयरी सहकारी समिति/दुग्ध उत्पादक कंपनी/डेयरी किसान उत्पादक संगठन। 

बयान के मुताबिक राष्ट्रीय गोपाल रत्न पुरस्कार में प्रत्येक श्रेणी में योग्यता का प्रमाणपत्र, एक स्मृति चिह्न और पुरस्कार राशि दी जाएगी। पहले श्रेणी में 5,00,000 रुपये का पुरस्कार, दूसरी में 3,00,000 रुपये का और तीसरी श्रेणी में 2,00,000 लाख रुपये का पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। 

देश में पहली बार ‘राष्ट्रीय गोकुल मिशन (आरजीएम)’ दिसंबर 2014 में शुरू किया गया था, जिसका उद्देश्य दुग्ध उत्पादक किसानों और इस क्षेत्र में काम करने वाले व्यक्तियों तथा दुग्ध उत्पादकों को बाजार तक सुलभ पहुंच प्रदान करने वाली डेयरी सहकारी समितियों को प्रोत्साहित करना है।

First Published - August 24, 2022 | 7:47 PM IST

संबंधित पोस्ट