facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

केरल पर्यटन निवेशक बैठक में जुटाया गया 15,000 करोड़ रुपये का निवेश: सरकार

केरल पर्यटन विभाग की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, इस आयोजन में क्षेत्र के लिए 15,116.65 करोड़ रुपये जुटाए गए।

Last Updated- November 17, 2023 | 11:26 AM IST
Money
Representative Image

केरल सरकार ने शुक्रवार को कहा कि उसके द्वारा आयोजित पहली पर्यटन निवेशक बैठक (टीआईएम) से वैश्विक महामारी के बाद के युग में राज्य सरकार की यात्रा व आतिथ्य क्षेत्र की पहल को काफी बढ़ावा मिला है।

केरल पर्यटन विभाग की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, इस आयोजन में क्षेत्र के लिए 15,116.65 करोड़ रुपये जुटाए गए। इसमें एक समझौता ज्ञापन भी शामिल है, जिसमें केरल पर्यटन ने 250 करोड़ रुपये के ‘हाउसबोट होटल प्रोजेक्ट’ के लिए तमारा लीजर एक्सपीरियंस के साथ हस्ताक्षर किए हैं।

बेंगलुरु स्थित आतिथ्य समूह अलाप्पुझा तथा कन्नूर जिलों में इस परियोजना को आकार देगा। टीआईएम 2023 में करीब 500 निवेशकों व उद्यमियों ने हिस्सा लिया। इसमें से 46 स्टार्टअप तथा पर्यटन क्षेत्र के अनुभवी 118 निवेशक शामिल हैं। कुल 75 परियोजनाएं प्रस्तुत की गईं, जिनमें से 52 निजी क्षेत्र से थीं। उन्होंने निवेश प्रस्तावों में योगदान दिया।

यह भी पढ़ें : पीयूष गोयल ने कैलिफोर्निया में Tesla के प्लांट का किया दौरा

पर्यटन विभाग द्वारा प्रस्तावित 23 परियोजनाओं के अलावा 16 परियोजनाओं को सार्वजनिक-निजी भागीदारी के रूप में प्रस्तावित किया गया। राज्य की राजधानी में बृहस्पतिवार को दिनभर चले विचार-विमर्श के बाद पर्यटन विभाग ने एक समर्पित सुविधा केंद्र स्थापित करने का भी निर्णय किया।

विज्ञप्ति के अनुसार, पर्यटन सचिव की अध्यक्षता में यह निकाय टीआईएम में विचार-विमर्श और व्यापार बैठकों के परिणामों के अनुवर्ती समयबद्ध कार्रवाई करेगा। टीआईएम का उद्घाटन मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने किया था।

पर्यटन मंत्री पी. ए. मोहम्मद रियास ने गुरुवार को टीआईएम के समापन सत्र में कहा कि यदि किसी परियोजना में कोई समस्या आती है तो समिति के पास हस्तक्षेप करने की शक्ति होगी। उन्होंने कहा कि पर्यटन निवेश प्रयासों की प्रगति पर नजर रखने के लिए समिति नियमित रूप से मंत्रिस्तरीय बैठकें करेगी।

First Published - November 17, 2023 | 11:16 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट