facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

सोना खदानों की नीलामी करेगी सरकार

Last Updated- December 11, 2022 | 4:38 PM IST

सरकार इस महीने आंध्र प्रदेश और उत्तर प्रदेश की 13 सोना खदानों की नीलामी करेगी। देश के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में खनन क्षेत्र के योगदान को बढ़ावा देने के प्रयास को लेकर सरकार सोने की खदानों की बिक्री की तैयारी कर रही है।
आधिकारिक जानकारी के अनुसार आंध्र प्रदेश के 10 ब्लॉकों में से पांच की नीलामी 26 अगस्त को हो सकती है, जबकि बाकि पांच की नीलामी 29 अगस्त को होने की संभावना है। आंध्र प्रदेश में सोने की खदानों में रामगिरी नॉर्थ ब्लॉक, बोक्समपल्ली नॉर्थ ब्लॉक, बोक्समपल्ली साउथ ब्लॉक, जवाकुला-ए ब्लॉक, जवाकुला-बी ब्लॉक, जवाकुला-सी ब्लॉक, जवाकुला-डी ब्लॉक, जवाकुला-ई ब्लॉक, जवाकुला-एफ ब्लॉक शामिल हैं।
इन सोने की खदानों के नीलामी के लिए नोटिस मार्च में निकाला गया था। उत्तर प्रदेश की भी तीन सोने की खदानों की नीलामी इसी महीने होगी, लेकिन अभी इसके लिए कोई तारीख तय नहीं हुई है। राज्य की तीन में से दो सोने की खदानें सोनभद्र में हैं। उत्तर प्रदेश में इन तीनों सोने की खदानों के लिए निविदा 21 मई को निकाली गई थी।
सरकार ने मई में कहा था कि देश में खनिज ब्लॉकों की नीलामी स्थिर हो गई है। राज्यों ने चार अगस्त को 199 खनिज ब्लॉकों की नीलामी की थी। नीलामी के माध्यम से खनिज ब्लॉकों का आवंटन 2015 में खनन अधिनियम में संशोधन के बाद शुरू हुआ। पिछले वित्त वर्ष में 45 खनिज ब्लॉकों को बिक्री के लिए रखा गया था।
केंद्र ने कहा था कि राज्य सरकारों को नीलामी से राजस्व का एक अच्छा हिस्सा मिल रहा है। खान मंत्रालय ने पहले कहा था कि खनिज नीलामी नियमों में संशोधन से प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा मिलेगा जिससे ब्लॉकों की बिक्री में अधिक भागीदारी सुनिश्चित होगी।

First Published - August 14, 2022 | 2:17 PM IST

संबंधित पोस्ट