facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

राष्ट्रीय खेलों के लिए गुजरात ने कसी कमर

Last Updated- December 11, 2022 | 3:22 PM IST

36 महज एक अंक नहीं है, गुजरात के लिए यह गर्व का विषय है कि वह 36 वें राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी करने वाला है। अब से एक सप्ताह तक गुजरात इसकी तैयारी में जुटा हुआ है। 27 सितंबर को शुरू हो रहे राष्ट्रीय खेलों में कुल 36 खेल होंगे। यह अब तक हुए किसी भी राष्ट्रीय खेलों के लिए सबसे अधिक खेलों की संख्या हैं जिनमें 36 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों से 7,000 से अधिक खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। 
गुजरात सरकार में खेल, युवा और सांस्कृतिक गतिवि​धि विभाग में प्रधान सचिव अश्विनी कुमार कहते हैं, ‘कोचों और सहयोगी स्टाफ के साथ राष्ट्रीय खेलों में 12,000 से अधिक प्रतिभागियों के शामिल होने की उम्मीद हैं।’ खिलाड़ियों, कोचों और सहयोगी स्टाफ के लिए बुनियादी ढांचे में सुधार, आवास और रसद के हिस्से के रूप में अब तक लगभग 150-200 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं।
गुजरात के लिए यह सबसे अच्छी बात है कि उसे आयोजन के लिए खेल के नए बुनियादी ढांचे के निर्माण पर खर्च नहीं करना है।  कुमार कहते हैं, ‘हमें बस मौजूदा खेल बुनियादी ढांचे में सुधार ही करना है, जिससे हमें बहुत सारा पैसा बचाने में मदद मिली।’ उन्होंने कहा कि सरकार ने तीन महीने से भी कम समय में इस तरह के बड़े आयोजन की योजना बनाकर और उसे धरातल पर लाकर सरकार ने काफी समय बचाया है। 
राष्ट्रीय खेल 2022 का आयोजन गुजरात के छह शहरों अहमदाबाद, सूरत, वडोदरा, राजकोट, भावनगर, और गांधीनगर में किया जाएगा। इस आयोजन में जिन 36 खेलों को शामिल किया गया है, उनमें एथलेटिक्स, हॉकी, फुटबॉल, वॉलीबॉल और टेनिस के अलावा कबड्डी, खो-खो और योगासन जैसे पारंपरिक खेलों को भी जगह दी गई हैं। पिछली बार संपन्न हुए 2011 (झारखंड) और 2015 (केरल) राष्ट्रीय खेलों में कुल 33 खेल शामिल थे। इन खेलों के लिए राज्य भर में माहौल बनाने के लिए सावज नाम के एक एशियाई शेर को लोगो के रूप में चुना गया है। इसके साथ ही राज्य के स्कूलों और कॉलेजों के साथ-साथ स्पोर्ट्स कार्निवल में ‘प्री-गेम्स एक्टिवेशन’ कार्यक्रम भी कराए जा रहे हैं।
कुमार कहते हैं, ‘स्पोर्ट्स कार्निवल के दौरान खेल गतिविधियों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से हम आगामी ‘राष्ट्रीय खेलों’ के लिए माहौल बनाने और इसमें लोगों को भाग लेने के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं।’ युवाओं को जोड़ने के लिए 33,000 स्कूलों तथा 2,500 विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में एक ‘सक्रियण अभियान’ चलाया जा रहा हैं।     कुमार कहते हैं कि नीरज चोपड़ा, पीवी सिंधु और साइना नेहवाल जैसे प्रमुख अंतरराष्ट्रीय भारतीय खिलाड़ी कथित तौर पर राष्ट्रीय खेलों में भाग नहीं ले पाएंगे। गुजरात सरकार के सूत्रों ने कहा कि इससे राष्ट्रीय खेलों के रोमांच में किसी तरह की कमी नहीं आएगी।
गुजरात सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी कहते हैं, ‘राज्य सरकार के अपने खेल कार्यक्रम के साथ-साथ हाल के दिनों में अंतरराष्ट्रीय खेलों में भारत के बेहतर प्रदर्शन ने देश भर के खिलाड़ियों और दर्शकों की भागीदारी के लिए पर्याप्त उत्साह पैदा किया है।’ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अहमदाबाद में ‘नरेंद्र मोदी स्टेडियम’ (पूर्व में सरदार वल्लभभाई पटेल क्रिकेट स्टेडियम के नाम से जाना जाता था। 2021 में इसका नाम बदल दिया गया था) से राष्ट्रीय खेलों का उद्घाटन करेंगे। राष्ट्रीय खेल (14 दिनों) 10 अक्टूबर तक चलेगा।

First Published - September 19, 2022 | 11:10 PM IST

संबंधित पोस्ट