facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Gujrat: 1.5 साल से चल रहे ‘फर्जी टोल प्लाजा’ का भंडाफोड़, हर दिन हो रही थी हजारों रुपये की उगाही

Advertisement

फर्जी टोल प्लाजा के जरिये न सिर्फ आम लोगों को बल्कि पुलिस और जिले के शीर्ष सरकारी अधिकारियों को भी डेढ़ साल तक चूना लगाया गया।

Last Updated- December 08, 2023 | 8:08 PM IST
GPS टोल प्रणाली में अपना लाभ देख रहीं बीमा कंपनियां, Insurance companies are seeing their profit in GPS toll system

Gujrat Fake Toll Plaza: गुजरात से ऐसा किस्सा सामने आया है जिसे सुनकर आप पहले तो विशवास ही नहीं करेंगे। दरअसल राज्य के मोरबी इलाके के पास 1.5 साल से एक फर्जी टोल बूथ चल रहा था और हैरानी देखिये कि किसी को भी इसकी भनक तक नहीं लगी।

बता दें कि गुजरात में बामनबोर-कच्छ नेशनल हाइवे पर कुछ ताकतवर लोगों ने हाइवे को बायपास कर प्राइवेट जमीन पर एक फर्जी टोल प्लाजा बना दिया। ये लोग एक या दो-चार महीने नहीं बल्कि पूरे 1.5 साल तक सरकार के अधिकारियों की आंखों में धूल झोंकते रहे।

डेढ़ साल तक लगाया चूना

फर्जी टोल प्लाजा गुजरात के मोरबी में एक नेशनल हाइवे के साइड पर एक निजी भूमि पर स्थापित किया गया था, जो सही टोल प्लाजा से पहले पड़ता था और असली बूथ को बायपास कर देने के बाद आगे जा कर वापस हाइवे से जुड़ जाता था।

फर्जी टोल प्लाजा के लोग अपने बूथ से गुजरने वालों से आधा टोल टैक्स वसूल रहे थे। फर्जी टोल प्लाजा के जरिये न इन्होने न सिर्फ आम लोगों को बल्कि पुलिस और जिले के शीर्ष सरकारी अधिकारियों को भी डेढ़ साल तक चूना लगाया ।

नेशनल हाइवे के अधिकृत टोल वघासिया टोल प्लाजा के प्रबंधक के अनुसार, निजी जमीन के मालिकों ने इस तरह से डेढ़ साल से खुलेआम हर दिन हजारों रुपये की उगाही की।

रिपोर्ट के अनुसार, आरोपी ट्रैफिक को हाइवे के सही रस्ते से हटाकर व्हाइट हाउस सिरेमिक कंपनी की जमीन पर बनाये अपने टोल प्लाजा की तरफ से जाने के लिए प्रेरित करते थे।

टोल टैक्स पर दे रहे थे डिस्काउंट

रिपोर्ट के मुताबिक, ये लोग इतने शातिर थे कि इन्होंने टोल टैक्स आधा कर रखा था जिससे ट्रक ड्राइवर इस रास्ते से जाने के लिए प्रेरित हो रहे थे। हैरानी की बात है कि ये सब एक वर्ष से भी ज्यादा समय तक चलता रहा लेकिन किसी को भी इस अवैध उगाही पर ध्यान नहीं गया।

आरोपी कार मालिकों से लेकर भारी ट्रक चालकों से 20 रुपये से 200 रुपये तक वसूलते थे, जबकि इन वाहनों के लिए वास्तविक टोल टैक्स 110 रुपये से 595 रुपये था।

पुलिस ने अब इस मामले में व्हाइट हाउस सिरेमिक कंपनी के मालिक अमरशी पटेल, वनराज सिंह झाला, हरविजय सिंह झाला, धर्मेंद्र सिंह झाला, युवराज सिंह झाला और अज्ञात लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कर ली है।

Advertisement
First Published - December 8, 2023 | 8:08 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement