facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

फुटबॉल महासंघ निलंबन मामले में सुनवाई आज

Last Updated- December 11, 2022 | 4:33 PM IST

सर्वोच्च न्यायालय अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल महासंघ (फीफा) द्वारा अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) को निलंबित किए जाने के मामले पर बुधवार को सुनवाई करेगा। निलंबन की इस कार्रवाई से भारत में अंडर-17 वीमन वर्ल्ड कप अक्टूबर में आयोजित किए जाने की संभावना खत्म हो गई है।

सोलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने न्यायमूर्ति डीवाई चंद्रचूड़ और एएस बोपन्ना के पीठ के समक्ष एआईएफएफ का मामला रखा। उन्होंने कहा, ‘एआईएफएफ से संबंधित एक मामला कल आएगा। इस मामले में बीते दिन कुछ घटनाक्रम हुआ था। इस मामले को हटाया नहीं जा सकता है।’

उन्होंने कहा कि फीफा ने अपने बयान में निलंबन की कार्रवाई का कारण ‘तीसरे पक्ष के अनुचित प्रभाव’ का हवाला दिया था।

फीफा के मंगलवार को जारी बयान के अनुसार ‘एआईएफएफ की कार्यकारी समिति की शक्तियों को निरस्त कर प्रशासकों की समिति का गठन करने पर निलंबन को वापस लिया जाएगा और एआईएफएफ के प्रशासकों का एआईएफएफ के रोजमर्रा के मामलों पर पूरा नियंत्रण होगा।’

शीर्ष अदालत ने इस साल 18 मई को पारित आदेश में प्रशासकों की एक समिति (सीओए) गठित की थी। पता चला था कि एआईएफएफ की कार्यकारी समिति अपने चार साल के कार्यकाल के बाद भी जारी रही थी जो नियमों के अनुरूप नहीं था। न्यायालय ने एआईएफएफ के पूर्व अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल और उनकी कार्यकारी समिति को भी जिम्मेदारियों से मुक्त कर दिया था। एआईएफएफ के संविधान का मसला सर्वोच्च न्यायालय में लंबित होने के कारण इसके चुनाव नहीं हो पाए थे।

प्रशासकों की समिति ने 10 अगस्त को पटेल और राज्य फुटबॉल संघ के उनके संघों के पदाधिकारियों के खिलाफ सर्वोच्च न्यायालय में अवमानना का मामला दायर किया था। इस याचिका में कहा गया था कि पटेल और पदाधिकारी सर्वोच्च न्यायालय द्वारा प्रशासकों की समिति से निगरानी के उद्देश्य को विफल करने का प्रयास कर रहे हैं। सर्वोच्च न्यायालय ने 11 अगस्त को खेल मंत्रालय के इस आग्रह को स्वीकृति दे दी थी कि खेल मंत्रालय प्रशासकों की समिति और फीफा के साथ बैठक कर सकता है।

न्यायालय ने मंशा जाहिर करते हुए कहा था कि भारत वर्ल्ड कप का आयोजन करे। जस्टिस चंद्रचूड़ ने एआईएफएफ, राज्य संघों, मंत्रालयों और अन्य संघों से कहा था ‘वे इस मुद्दे को आपस में सुलझाना चाहते हैं तो हमें कोई कठिनाई नहीं है। हम चाहते हैं कि यहां पर वर्ल्ड कप आयोजित हो। ‘

अदालत ने एआईएफएफ चुनावों के संबंध में प्रशासकों की समिति के इस प्रस्ताव पर सहमति दी थी कि 36 नामचीन फुटबॉल खिलाड़ी निर्वाचक मंडल का हिस्सा हों और उन्हें वोट देने का अधिकार हो।

First Published - August 17, 2022 | 11:39 AM IST

संबंधित पोस्ट