facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

जनवरी से सितंबर के बीच सात प्रमुख शहरों में घरों की बिक्री 87 प्रतिशत बढ़ी: रिपोर्ट

Last Updated- December 11, 2022 | 2:26 PM IST

देश के सात प्रमुख शहरों में इस साल जनवरी-सितंबर के दौरान आवास बिक्री 87 प्रतिशत बढ़कर 2,72,709 इकाई पर पहुंच गई। एनारॉक की रिपोर्ट के अनुसार, मजबूत मांग के साथ इस अवधि की आवासीय बिक्री कोविड-19 की शुरुआत से पहले वर्ष 2019 ​ में हुई कुल बिक्री से अधिक है। 2021 की जनवरी-सितंबर की अवधि में आवास बिक्री 1,45,651 इकाई की रही थी।
संपत्ति सलाहकार एनारॉक प्रमुख आवास ब्रोकरेज कंपनियों में से एक है। कंपनी देश के सात प्रमुख शहरों यानी दिल्ली-एनसीआर, मुंबई महानगरीय क्षेत्र (एमएमआर), चेन्नई, कोलकाता, बेंगलुरु, हैदराबाद और पुणे की प्राथमिक बिक्री की निगरानी करती है। 

आंकड़ों के अनुसार, इन सात शहरों में आवास बिक्री इस साल जनवरी-सितंबर के दौरान बढ़कर 2,72,709 इकाई हो गई, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि में 1,45,651 इकाई थी। इस कैलेंडर वर्ष में जनवरी-सितंबर का आंकड़ा पूरे 2019 के दौरान बेची गई 2,61,358 इकाइयों से अधिक है। वहीं, महामारी के कारण लॉकडाउन की वजह से वर्ष 2020 में आवास बिक्री घटकर 1,38,344 इकाई रह गई थी। 
रिपोर्ट के अनुसार, पिछले साल कम स्टांप शुल्क के रूप में महाराष्ट्र समेत कुछ राज्य सरकारों की तरफ से दिए गए प्रोत्साहनों से भारत के प्राथमिक आवास बाजार में सुधार आया है। इन वजहों के चलते वर्ष 2021 में घरों की बिक्री बढ़कर 2,36,516 इकाई हो गई और इस साल इसमें गति बनी हुई है। 

एनारॉक के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर में आवासीय संपत्तियों की बिक्री जनवरी-सितंबर में दोगुने से अधिक होकर 49,138 इकाई हो गई। एक साल पहले की इसी अवधि में यह 22,478 इकाई थी। इसके अलावा एमएमआर में बिक्री 48,716 इकाइयों से 67 प्रतिशत बढ़कर 81,315 इकाई हो गई।

 

First Published - October 2, 2022 | 4:51 PM IST

संबंधित पोस्ट