facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

पहली तिमाही में 42 शहरों में घर महंगे हुए, पांच में दाम घटे : National Housing Bank

Last Updated- December 11, 2022 | 4:08 PM IST

चालू वित्त वर्ष (2022-23) की पहली अप्रैल-जून तिमाही में 42 शहरों में घरों के दाम बढ़े हैं। राष्ट्रीय आवास बैंक (National Housing Bank) के आवास मूल्य सूचकांक से यह जानकारी मिली है।
इस दौरान पांच शहरों में घर सस्ते हुए, जबकि तीन में कीमतें स्थिर रहीं। एनएचबी (NHB) ने कहा कि सभी आठ प्रमुख महानगरों ने वार्षिक आधार पर सूचकांक में वृद्धि दर्ज की है। ये शहर अहमदाबाद (13.5 प्रतिशत), बेंगलुरु (3.4 प्रतिशत), चेन्नई (12.5 प्रतिशत), दिल्ली (7.5 प्रतिशत), हैदराबाद (11.5 प्रतिशत)), कोलकाता (6.1 प्रतिशत), मुंबई (2.9 प्रतिशत) और पुणे (3.6 प्रतिशत) हैं। 

इसमें कहा गया है कि तिमाही आधार पर 50-शहरों का सूचकांक 1.7 प्रतिशत बढ़ा, जबकि पिछली तिमाही (जनवरी-मार्च) में इसमें 2.6 प्रतिशत की वृद्धि हुई थी। आवास मूल्य सूचकांक (HPI) में वार्षिक आधार पर बड़ा अंतर देखने को मिला। कोयम्बटूर में जहां यह 16.1 प्रतिशत बढ़ा, वहीं नवी मुंबई में इसमें 5.1 प्रतिशत की गिरावट आई। एचपीआई (HPI)  में 2017-18 को आधार वर्ष के रूप में लिया जाता है। यह तिमाही आधार पर 50 शहरों में संपत्ति की कीमतों में उतार-चढ़ाव पर नजर रखता है।

First Published - August 30, 2022 | 5:41 PM IST

संबंधित पोस्ट