facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

साउथ कोरिया में भयंकर विमान हादसा, रनवे से फिसलकर दीवार से टकराया प्लेन, 179 लोगों के मरने की आशंका

Advertisement

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दुर्घटना के फुटेज देखे जा सकते हैं, जिसमें जेजू एयर के विमान को हवाई पट्टी पर फिसलते हुए दिखाया गया है।

Last Updated- December 29, 2024 | 12:19 PM IST
विमान रनवे पर फिसलते हुए एक कंक्रीट की दीवार से टकरा गया

South Korea Plane Crash: रविवार को साउथ कोरिया में एक यात्री विमान हवाई अड्डे पर रनवे से फिसल गया और कंक्रीट की बाड़ से जा टकराया। इस हादसे में कम से कम 179 लोगों के मारे जाने की आशंका है। अधिकारियों के मुताबिक, यह देश की सबसे भयावह विमानन दुर्घटनाओं में से एक है। राष्ट्रीय अग्निशमन एजेंसी ने कहा कि सियोल से लगभग 290 किलोमीटर (180 मील) दक्षिण में स्थि मुआन शहर के हवाई अड्डे पर 181 लोगों को ले जा रहे जेजू एयर का एक यात्री विमान के साथ यह हादसा हुआ। परिवहन मंत्रालय ने कहा कि यह घटना स्थानीय समयानुसार सुबह 9:03 बजे हुई।

आपातकालीन कर्मचारियों ने दो लोगों को बाहर निकाला और दोनों चालक दल के सदस्य थे। स्वास्थ्य अधिकारियों ने कहा कि वे होश में हैं। आग पर काबू पाने के लिए 32 दमकल गाड़ियों और कई हेलीकॉप्टरों को तैनात किया गया है।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दुर्घटना के फुटेज देखे जा सकते हैं, जिसमें जेजू एयर विमान को हवाई पट्टी पर फिसलते हुए दिखाया गया है। इसमें साफ देखा जा सकता है कि विमान का लैंडिंग गियर बंद था, जिसके चलते यह रनवे के बाद एक कंक्रीट की दीवार से टकरा गया।

इसके अलावा वीडियो में विमान से काले धुएं के घने गुबार निकलते हुए देखे जा सकते हैं, जो आग की लपटों से घिरे हुए थे। मुआन फायर स्टेशन के प्रमुख ली जियोंग-ह्योन ने एक टेलीविजन ब्रीफिंग में बताया कि बचावकर्मी दुर्घटना के प्रभाव से बिखरे शवों की तलाश जारी रखे हुए हैं।

उन्होंने कहा कि विमान पूरी तरह से नष्ट हो गया, मलबे के बीच केवल टेल असेंबली ही पहचानी जा सकती है। ली ने कहा कि कर्मचारी दुर्घटना के कारणों के बारे में विभिन्न संभावनाओं की जांच कर रहे हैं, जिसमें यह भी शामिल है कि क्या विमान पक्षियों से टकराया था, जिससे विमान में समस्याएं पैदा हुईं।

वरिष्ठ परिवहन मंत्रालय के अधिकारी जू जोंग-वान ने अलग से संवाददाताओं को बताया कि सरकारी जांच एजेंसी दुर्घटना और आग के कारणों की जांच करने के लिए घटनास्थल पर पहुंच गई है।

विमान में दो थाईलैंड के नागरिक भी सवार थे

अधिकारियों के मुताबिक, विमान के लैंडिंग गियर में खराबी लग रही थी। परिवहन मंत्रालय ने कहा कि विमान बैंकॉक से लौट रहा था और इसके यात्रियों में दो थाई नागरिक भी शामिल हैं।

थाईलैंड की प्रधानमंत्री पैतोंगटार्न शिनावात्रा ने सोशल प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट के जरिए दुर्घटना से प्रभावित परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। पैतोंगटार्न ने कहा कि उन्होंने विदेश मंत्रालय को तत्काल सहायता उपलब्ध कराने का आदेश दिया है।

यह साउथ कोरिया के विमानन इतिहास की सबसे घातक आपदाओं में से एक है। पिछली बार साउथ कोरिया ने बड़े पैमाने पर हवाई आपदा 1997 में झेली थी, जब गुआम में कोरियन एयरलाइन का विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, जिसमें 228 लोग मारे गए थे।

यह घटना ऐसे समय में हुई है जब साउथ कोरिया राष्ट्रपति यूं सूक येओल द्वारा मार्शल लॉ लागू करने और उसके बाद महाभियोग चलाने के कारण बड़े राजनीतिक संकट में उलझा हुआ है। पिछले शुक्रवार को साउथ कोरियाई सांसदों ने कार्यवाहक राष्ट्रपति हान डक-सू के खिलाफ महाभियोग चलाया और उनके उनके पद से हटा दिया, जिसके बाद उप प्रधान मंत्री चोई सांग-मोक को यह पदभार सौंपा गया।

यूं के कार्यालय ने कहा कि उनके मुख्य सचिव चुंग जिन-सुक रविवार को दुर्घटना पर चर्चा के लिए वरिष्ठ राष्ट्रपति कर्मचारियों के बीच एक आपातकालीन बैठक की अध्यक्षता करेंगे।

Advertisement
First Published - December 29, 2024 | 11:29 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement