facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

Hurun India Philanthropy List 2022: अंबानी न अदाणी, शिव नादर हैं सबसे बड़े दानी

Last Updated- December 11, 2022 | 1:30 PM IST

सूचना प्रौद्योगिकी कंपनी एचसीएल (HCL) के संस्थापक शिव नादर (Shiv Nadar) 1,161 करोड़ रुपये के वार्षिक दान के साथ देश के सबसे बड़े परोपकारी बनकर उभरे हैं। एडलगिव हुरुन इंडिया परोपकार सूची 2022 से यह जानकारी मिली। रिपोर्ट के अनुसार 77 वर्षीय नादर ने प्रतिदिन तीन करोड़ रुपये दान देने के साथ ‘भारत के सबसे उदार’ व्यक्ति का खिताब हासिल किया।
शिव नादर ने विप्रो के अजीम प्रेमजी को पछाड़ा 

विप्रो के 77 वर्षीय अजीम प्रेमजी पिछले दो वर्षों से लगातार शीर्ष स्थान पर रहने के बाद इस साल दूसरे स्थान पर खिसक गए। उन्होंने 484 करोड़ रुपये का वार्षिक दान दिया। भारत के सबसे अमीर व्यक्ति 60 वर्षीय गौतम अदाणी इस सूची में सातवें स्थान पर हैं। उन्होंने 190 करोड़ रुपये दान किए। 
2 से बढ़कर 15 हुई 100 करोड़ रुपये से अधिक दान देने वालों की संख्या 

एडलगिव हुरुन इंडिया परोपकार सूची 2022 के मुताबिक भारत में कुल 15 व्यक्तियों ने 100 करोड़ रुपये से अधिक का वार्षिक दान दिया, इसके बाद 20 व्यक्तियों ने 50 करोड़ रुपये से अधिक का दान दिया और इसके बाद 43 व्यक्तियों ने 20 करोड़ रुपये से अधिक का दान दिया। रिपोर्ट में कहा गया है कि लार्सन एंड टुब्रो के समूह चेयरमैन 80 वर्षीय ए एम नाइक ने 142 करोड़ रुपये का दान दिया और वह देश के सबसे उदार पेशेवर प्रबंधक हैं। जेरोधा के नितिन कामत और निखिल कामत ने अपने दान को 300 प्रतिशत बढ़ाकर 100 करोड़ रुपये कर दिया। माइंडट्री के सह-संस्थापक सुब्रतो बागची और एन एस पार्थसारथी शीर्ष 10 दानदाताओं में शामिल हैं। इनमें से प्रत्येक ने 213 करोड़ रुपये दान दिए। 

क्वेस कॉरपोरेशन के चेयरमैन अजीत इसाक ने भारतीय विज्ञान संस्थान (आईआईएससी), बेंगलुरु को 105 करोड़ रुपये दान में दिए। वह दानियों की सूची में 12वें स्थान पर रहे। इंडिगो एयरलाइंस के सह-प्रवर्तक राकेश गंगवाल ने आईआईटी, कानपुर को 100 करोड़ रुपये दान में दिये। रिपोर्ट में कहा गया कि पिछले पांच वर्षों में 100 करोड़ रुपये से अधिक देने वाले दाताओं की संख्या दो से बढ़कर 15 हो गई है। 
रोहिणी नीलेकणी देश की सबसे परोपकारी महिला

हुरुन इंडिया के प्रबंध निदेशक और मुख्य शोधकर्ता अनस रहमान जुनैद ने कहा, ‘अरबपति परोपकार के कार्यों में शामिल रहते हैं और मुझे उम्मीद है कि ये संख्या अगले पांच वर्षों में कम से कम दोगुनी हो जाएगी।’ इ‍्ंफोसिस के नंदन नीलेकणि, क्रिस गोपालकृष्णन और एस डी शिबूलाल ने क्रमशः 9वें, 16वें और 28वें स्थान पर रहते हुए 159 करोड़ रुपये, 90 करोड़ रुपये और 35 करोड़ रुपये का दान दिया। इस साल सूची में 19 नये नाम जोड़े गए, जिन्होंने कुल 832 करोड़ रुपये का दान दिया। इस साल की सूची में छह महिलाएं शामिल हैं और 120 करोड़ रुपये के दान के साथ 63 वर्षीय रोहिणी नीलेकणी देश की सबसे उदार महिला परोपकारी हैं। 

First Published - October 20, 2022 | 5:19 PM IST

संबंधित पोस्ट