facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

ICAI CA November 2022: आज है फॉर्म भरने का आखिरी दिन; जल्द ही होंगी परीक्षा

Last Updated- December 11, 2022 | 3:45 PM IST

ICAI CA November Exams 2022: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) के नवंबर में होने वाली चार्टर्ड अकाउंटेंड (Chartered Accountant) की इंटर और चार्टर्ड अकाउंडेंट की फाइनल परीक्षा के लिए आवेदन करने की आज यानी 10 सितंबर आखिरी तारीख है। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक फॉर्म नहीं भरा है वह जल्द से जल्द भर दें। 
 
अधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, नवंबर 2022 की परीक्षा के लिए आवेदन करने के लिए पहले आखिरी तारीख 31 अगस्त 2022 थी, लेकिन बाद में इसे पुनर्निर्धारित कर दिया गया।
 
बता दें कि चार्टर्ड अकाउंटेंड (Chartered Accountant) की इंटर और चार्टर्ड अकाउंडेंट की फाइनल परीक्षा के फॉर्म भरने के लिए आपको लेट फीस का भी भुगतान करना पड़ेगा। लेट फीस के रूप में उम्मीदवारों को 600 रुपये शुल्क ऑनलाइन जमा करना होंगे।
 
एप्लीकेशन करेक्शन विंडो
 
इंस्टीट्यूट ने 8 सितंबर, 2022 से उम्मीदवार अपने सीए फाइनल और सीए इंटरमीडिएट परीक्षाओं के सीए परीक्षा फॉर्म (CA exam form) में सुधार कर सकते हैं।
एप्लीकेशन करेक्शन विंडो बंद होने की तारीख
यह फॉर्म सुधार विंडो 13 सितंबर, 2022 को बंद हो जाएगी।
 
परीक्षा की डिटेल्स
सीए फाइनल ग्रुप 1 के एग्जाम की तारीख- 1, 3, 5 और 7 नवंबर
सीए इंटर ग्रुप 1 परीक्षा की तारीख- 2, 4, 6, और 9 नवंबर
ग्रुप 2 में फाइनल परीक्षा की तारीख- 10, 12, 14 एवं 16 नवंबर 
इंटर एग्जाम की तारीख- 11, 13, 15 और 17 नवंबर 2022 
 
कैसे करें अप्लाई
1- ऑफिशियल वेबसाइट पर करें क्लिक- icai.org
2- CA Application Form Link पर क्लिक करें.
3- अपना यूजर आईडी और पासवर्ड से लॉगिन करें.
4-  जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें 
5- फीस जमा कर सबमिट करें
6- फॉर्म को डाउनलोड करें और फिर इसका एक प्रिंट लेकर अपने पास रख लें

First Published - September 10, 2022 | 12:51 PM IST

संबंधित पोस्ट