facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

आईसीसी का डिजिटल अभियान

Last Updated- December 11, 2022 | 1:31 PM IST

 सोशल मीडिया पर मशहूर स्टैंडअप कॉमेडियन दानिश सैत इन दिनों उन क्रिक्रेटरों के साथ वीडियो पोस्ट करने में व्यस्त हैं जो ऑस्ट्रेलिया में आईसीसी टी20 विश्व कप में हिस्सा ले रहे हैं। वह अकेले नहीं हैं। एक अन्य मशहूर इन्फ्लूएंसर करिश्मा भी इस होड़ में लगी हुई हैं जो रेडएफएम में रेडियो जॉकी हैं।
वह टी20 टूर्नामेंट से जुड़ी मजाकिया सामग्री पोस्ट कर रही हैं। इसके अलावा विराज घेलानी, शुभम गौर और नवीन सिंह (सोशल मीडिया पर बिहारी लड़का के नाम से मशहूर) भी टी20 टूर्नामेंट की सामग्री पोस्ट कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर वे लोग इन्फ्लूएंसर कहे जाते हैं जिनके फॉलोअर की संख्या ज्यादा होती है और उनके पोस्ट ज्यादा लोग साझा करते हैं।
दरअसल ये इन्फ्लूएंसर, मेटा के ‘रील्स स्क्वैड’ का हिस्सा हैं जिसके पास सोशल मीडिया मंच फेसबुक और इंस्टाग्राम का मालिकाना हक है। इसके लिए मेटा ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के साथ गठजोड़ किया है।
पहली बार क्रिकेट की संस्था ने टी20 टूर्नामेंट की डिजिटल मौजूदगी के लिए व्यापक स्तर पर रणनीति बनाई है। आईसीसी टी20 विश्व कप की टेलीविजन और डिजिटल प्रसारक डिज्नी-स्टार है।
मीडिया उद्योग के अधिकारी कहते हैं कि परंपरागत तौर पर क्रिकेट की प्रॉपर्टी के प्रचार-प्रसार की जिम्मेदारी प्रसारण अधिकार पाने वाली कंपनी के कंधों पर है वह चाहे टीवी या डिजिटल अधिकार ही क्यों न हो। ऐसा पहली बार है जब टूर्नामेंट का आयोजक आईसीसी भी इसके लिए जोरदार तरीके से जुटा हुआ है।
संस्था के अधिकारियों के मुताबिक आईसीसी के पास आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस संचालित ऐप, फैन जोन, डिजिटल माध्यम पर टूर्नामेंट के बड़े छक्के की 360 डिग्री की तस्वीरें, डेटा के इस्तेमाल के साथ लाइव क्षेत्ररक्षण की पोजिशन भी दिखाने की सहूलियत है।

First Published - October 19, 2022 | 11:12 PM IST

संबंधित पोस्ट