facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

अगर त्योहारों पर घर जाने की सोच रहे हैं तो जान लें कैंसिल ट्रेनों की लिस्ट

Last Updated- December 11, 2022 | 2:15 PM IST

 त्योहारों का सीजन देशभर में चल रहा है ऐसे में लोग अपने घर जाने के लिए भारतीय रेल से रोजाना सफर कर रहे हैं। अगर आप भी आज यानी 4 अक्टूबर को ट्रेन से ट्रेवल करने  वाले हैं तो बता दें कि भारतीय रेल ने डिपार्चर होने वाली 223 ट्रेनों को आज कैंसिल (cancelled trains today) कर दिया है।  

बता दें कि रद्द हुई ट्रेनों में सबसे ज्यादा पैसेंजर, एक्सप्रेस और मेल ट्रेनें शामिल हैं। जिन यात्रियों ने आईआरसीटीसी (IRCTC) की अधिकारिक साइट से या फिर रेलवे काउंटर से टिकट खरीदी थी तो रेलवे (Indian Railways) आपको आपके किराये का पैसा वापस कर देगी।
 
भारतीय रेल (Indian Railways) ने कैंसिल हुई ट्रेनों की लिस्ट नेशनल ट्रेन एन्क्वायरी सिस्टम की वेबसाइट पर जारी की है।
 
क्यों हुई ट्रेनें रद्द
 
जानकारी के मुताबिक, इंडियन रेलवे ने देशभर में चल रहे रेलवे के मरम्मत कार्यों के कारण और अन्य वजहों जैसे खराब मौसम, आंधी, बारिश और बाढ़ जैसे हालातों के चलते 200 से अधिक ट्रेनों को रद्द कर दिया है। हालांकि, रेलवे के इस फैसले से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
 
जानिए कैसे चेक कर सकते हैं कैंसिल ट्रेनों की लिस्ट
 
रद्द हुई ट्रेनों के लिस्ट आप आधिकारिक वेबसाइट enquiry.indianrail.gov.in/mntes/ पर जा कर देख सकते हैं। आपको ऑफिशियल पेज पर राईट साइड में एक्सेप्शनल ट्रेन्स का ऑप्शन दिखेगा इस पर क्लिक कर के आप cancel train, reschedule और divert हुई ट्रेनों की लिस्ट देख सकते हैं।

First Published - October 4, 2022 | 10:45 AM IST

संबंधित पोस्ट