facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

5G का उठाना चाहते हैं लुत्फ तो मोबाइल में ऑन करें ये सेटिंग

Last Updated- December 11, 2022 | 2:00 PM IST

भारत में 5G सेवा शुरू हो चुकी है। Airtel ने सबसे पहले देश में 5G की शुरुआत की। कल से Airtel की 5G सेवा दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और वाराणसी जैसे शहरों में शुरू हो चुकी है। अगर आप इन शहरों में रहते हैं और आपके पास 5G स्मार्टफोन है तो Airtel की 5G सेवा का आनंद ले सकते हैं। इसके लिए आपको अपने स्मार्टफोन में कुछ बदलाव करने होंगे।
सेटिंग में जाकर 5G को करें सेलेक्ट 

अगर आप Samsung का स्मार्टफोन यूज करते हैं तो आप अपने फोन के सेटिंग में जाए और Connections को टैप करें। इसके बाद मोबाइल नेटवर्क पर जाएं और यहां 5G/LTE/3G/2G (auto connect) को सेलेक्ट करें। इसके बाद आप अपने फोन में 5G का इस्तेमाल कर सकते हैं। 
इसी तरह Oneplus के यूजर फोन की सेटिंग में जाकर Wi-Fi & networks पर जाएं। फिर SIMs  को चुनें। उसके बाद Preferred network type पर टैप करें। उसके बाद आप 5G को चुने। ये करने के बाद आप 5G यूज कर सकते हैं। 

अगले साल तक पूरे देश में 5G 
दूरसंचार कंपनियों का दावा है कि अगले साल तक देश के हर कोने में 5G की सुविधा मिलने लगेगी। दूरसंचार कंपनी Airtel का दावा है कि मार्च 2023 तक वह पूरे देश में 5G की सुविधा देगी। वहीं देश की सबसे बड़ी दूरसंचार कंपनी Reliance Jio की योजना दिवाली तक 5G लॉन्च करने की है। Jio शुरुआत में दिल्ली, मुंबई, चेन्नई जैसे मेट्रो शहरों में अपना 5G लॉन्च करेगी। कंपनी दिसंबर 2023 तक पूरे देश में 5G सेवा देने पर काम कर रही है।

First Published - October 7, 2022 | 2:36 PM IST

संबंधित पोस्ट