facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

आईआईएम-सी को बेहतरी की उम्मीद

Last Updated- December 07, 2022 | 7:49 PM IST

भारतीय प्रबंधन संस्थान कलकत्ता (आईआईएम-सी) में बैच 2009 के लिए प्लेसमेंट की शुरुआत 54 प्लेसमेंट से पहले की पेशकश के जबरदस्त आंकड़े के साथ हुई है।


अभी आधी से ज्यादा कपंनियों की ओर से गर्मियों में हुई इंटरनशिप के परिणामों की घोषणा बाकी है। प्लेसमेंट से पहले पेशकश से उम्मीद है कि जब और कंपनियां गर्मियों में हुई इंटर्नशिप के परिणामों की घोषणा करेंगी तो पेशकश की संख्या में इजाफा हो जाएगा, जिसके साथ संस्थान में प्लेसमेंट का भविष्य काफी उज्ज्वल दिखाई दे रहा है।

आईआईएम कलकत्ता के छात्रों को सलाहकार कंपनियों, इंवेस्टमेंट बैंकों, वाणिज्यिक बैंकिंग, प्रबंधन और मार्केटिंग कंपनियों में नौकरियों की पेशकश हुई है। मौजूदा दौर में प्रतिकूल भावनाओं, खासतौर पर अंतरराष्ट्रीय बैंकिंग क्षेत्र में, के चलन को आईआईएम कलकत्ता के छात्रों ने अपनी इंटरनशिप में प्रदर्शन के बलबूते तोड़ा है।

छात्रों को विदेशों में बीसीजी, मैकिन्जी, बैन और एटी कीर्ने जैसी सलाहकार कंपनियों में नौकरी की पेशकश के साथ ही इंवेस्टमेंट बैंकिंग से जुड़ी मेरिल लिंच, मॉर्गन स्टैनली, लीमन बदर्स, बार्कलेज, एचएसबीसी, क्रेडिट स्वीस और सिटीबैंक भी छात्रों को शैक्षिक सत्र के दौरान ही नौकरी की पेशकश का निर्णय ले चुकी हैं।

मैक्वायर जो पहली बार कैम्पस में आई है, ने पहले ही सभी भारतीय प्रशिक्षुओं को नौकरी की पेशकश की है। नौकरी की पेशकश भारत के साथ विदेशों में ऑस्ट्रेलिया, यूरोप, अमेरिका, दक्षिण अफ्रीका, हाँग काँग, सिंगापुर, फिलीपींस में की गई हैं।

मार्केटिंग और प्रबंधन कंपनियों में विदेशों में नौकरी की पेशकश के साथ सोने पे सुहागा के रूप में हिन्दुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड, प्रोक्टर ऐंड गैम्बल, आदित्य बिड़ला समूह और टीएएस ने भी प्लेसमेंट से पहले छात्रों को पेशकश दी है।

आईआईएम-सी में गर्मियों में प्लेसमेंट की प्रक्रिया जो पिछले साल नवंबर में हुई थी में 85 से भी अधिक कंपनियों ने भाग लिया था और इन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में भारत और विदेशों में नौकरियों की पेशकश की है।

First Published - September 4, 2008 | 11:17 PM IST

संबंधित पोस्ट