facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

IIM CAT 2022 का शेड्यूल जारी, 27 अक्टूबर से कर सकेंगे एडमिट कार्ड को डाउनलोड

Last Updated- December 11, 2022 | 1:10 PM IST

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (आईआईएम) कॉमन एडमिशन टेस्ट (कैट or CAT) की परीक्षा का आयोजन 27 नवंबर को करने वाला है। जो उम्मीदवार देश के टॉप मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट में दाखिला लेना चाहते हैं, वो परीक्षा से जुड़ी सारी अपडेट आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं। 

जो उम्मीदवार CAT 2022 को क्वालीफाई करेंगे केवल वही कैंडिडेट आईआईएम के मैनेजमेंट कोर्स में एडमिशन के लिए योग्य माने जाएंगे।

बता दें कि इस बार कॉमन एडमिशन टेस्ट (CAT) 2022 का आयोजन इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (आईआईएम) बैंगलोर के द्वारा किया जा रहा है।

इसके लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in. पर विजिट करते रहना चाहिए.

जानिए CAT 2022 एग्जाम से जुड़ी अधिक जानकारियों के बारे में

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (आईआईएम) बैंगलोर कैट 2022 का प्रवेश पत्र 27 अक्टूबर से डाउनलोड कर सकते हैं। 
CAT 2022 एग्जाम के एडमिट कार्ड को डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार 27 अक्टूबर को शाम 5 बजे के बाद आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in. पर जा सकते हैं।

 
कब होगा कैट 2022 एग्जाम? 

आईआईएम बैंगलोर द्वारा जारी किये गए शेड्यूल के अनुसार CAT 2022 की परीक्षा 27 नवंबर को आयोजित की जाएगी। CAT 2022 का एग्जाम देश के करीब 150 शहरों में फैले टेस्ट सेंटरों में आयोजन किया जाएगा। बता दें कि रजिस्ट्रशन के समय उम्मीदवारों को 6 शहरों के टेस्ट सेंटर चुनने का विकल्प दिया गया था।

आईआईएम ने इस साल CAT 2022 की परिक्षा के लिए 3 अगस्त से 14 सितंबर के बीच रजिस्ट्रेशन शुरू किया था। 

बताते चलें कि पिछले साल CAT 2022 परीक्षा का आयोजन आईआईएम अहमदाबाद (IIM Ahmedabad) ने 28 नवंबर को किया था।

First Published - October 26, 2022 | 2:51 PM IST

संबंधित पोस्ट