facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

दशहरा में ऑटोमोबाइल कंपनियां मालामाल, बिक्री में तेजी से कमा रहीं मुनाफा

Last Updated- December 11, 2022 | 1:52 PM IST

पिछले साल के मुकाबले इस साल दशहरा में बिक्री में रिकॉर्ड बढ़ोतरी से वाहन निर्माता गदगद है। वाहन कंपनियां 2 साल से कोरोना महामारी के कारण आई मंदी से वाहन निर्माताओं में निराशा का माहौल था, लेकिन इस साल बिक्री में भयंकर उछाल देखा गया।
कितने वाहन बिके? 

साल 2022 में पिछले साल दशहरा के मुकाबले बिक्री में 57 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। इसमें 2 व्हीलर्स, 3 व्हीलर्स और कमर्शियल व्हीकल्स के बिक्री में क्रमशः 52%, 115% और 48% की वृद्दि देखी गई जबकि पैसेंजर व्हीकल्स और ट्रैक्टरों की बिक्री में क्रमशः 70% और 58% की वृद्धि देखी गई।

अगर तुलना कोरोना महामारी से पहले साल 2019 की करे तो कुल खुदरा बिक्री में 16 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। पिछले साल दशहरा में कुल 64,850 पैसेंजर व्हीकल्स की बिक्री हुई थी जबकि इस साल पैसेंजर व्हीकल्स की बिक्री 1,10,521 रही। 
क्या है कारण? 

कोरोना महामारी के बाद दोबारा बाजार का खुलना और आर्थिक गतिविधियां को दोबारा सुचारू रूप से चलना इसका सबसे बड़ा कारण है। इसके साथ साथ वाहनों की नई लॉन्चिंग के कारण भी बिक्री बढ़ी है। कई नई SUV अपने लॉन्चिंग के साथ ही ग्राहको की पसंद बनी हुई है। मारुति सुजुकी की नई ग्रैंड विटारा और ब्रेजा और महिंद्रा की नई स्कॉर्पियो एन को लोग पसंद कर रहे हैं। इसके साथ साथ वाहन निर्माता कंपनी टाटा मोटर्स भी लगातार अपने प्रोडक्ट को अपडेट कर रही है। हुंडई क्रेटा जैसे मॉडल हाल ही में लॉन्च किए वेन्यू के साथ खरीदारों की पसंद बने हुए हैं। 

क्या जारी रहेगी बिक्री में वृद्धि? 
जानकारों का मानना है कि अभी दिवाली तक बिक्री में उछाल जारी रहेगा क्योंकि कई नए वाहन आगे लॉन्च होने वाले हैं जिसका लोग इंतजार कर रहे हैं। उसके साथ साथ महामारी लगभग खत्म हो चुकी है और आर्थिक गतिविधि दोबारा पूरी रफ्तार के साथ आगे बढ़ रही है जो बिक्री में तेजी बनाए रख सकता है। दिवाली में लोग वाहन खरीदते भी हैं जिसके कारण इस महीने बिक्री जारी रह सकती है।

First Published - October 11, 2022 | 12:42 PM IST

संबंधित पोस्ट