facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

शीर्ष सात शहरों में बीते दो साल में महंगे आवास का औसत मासिक किराया 8 से 18 फीसदी बढ़ा

Last Updated- December 11, 2022 | 3:18 PM IST

देश के सात प्रमुख शहरों में महंगी आवासीय कॉलोनियों में बीते दो वर्ष में मासिक औसत किराया 8 से 18 फीसदी बढ़ गया है जबकि पूंजीगत मूल्य दो से नौ फीसदी बढ़ गया। 
रियल एस्टेट परामर्शदाता एनारॉक ने कहा कि दिल्ली-एनसीआर, मुंबई, मुंबई महानगर क्षेत्र, चेन्नई, कोलकाता, बेंगलुरु, हैदराबाद और पुणे में संभ्रांत आवासीय कॉलोनियों में महंगी आवासीय संपत्तियों की खरीदने या किराये पर लेने के लिहाज से मांग बढ़ गई है। 

आंकड़ों के मुताबिक मुंबई के वर्ली इलाके में न्यूनतम 2,000 वर्गफुट क्षेत्र के महंगे घरों का मासिक किराया 2020 में दो लाख रुपये था जो 18 फीसदी बढ़कर 2.35 लाख रुपये प्रतिमाह हो गया। बेंगलुरु के राजाजी नगर में सर्वाधिक नौ फीसदी की पूंजीगत वृद्धि हुई और औसत कीमतें 2020 के 5,698 प्रति वर्गफुट से बढ़कर 2022 में 6,200 प्रति वर्गफुट हो गईं। 
एनारॉक के अध्यक्ष अनुज पुरी ने कहा, ‘‘सबसे महत्वपूर्ण महंगे आवासीय बाजारों के किराये में बीते वर्षों में दहाई अंकों की वृद्धि हुई है।’’ उन्होंने कहा कि महामारी की दूसरी लहर के बाद किरायेदारों का बड़े आकार के घरों की ओर रूझान बढ़ा है। 

First Published - September 21, 2022 | 2:47 PM IST

संबंधित पोस्ट