facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

किसके हाथ में है जिंस बाजार का नियमन?

Last Updated- December 06, 2022 | 11:04 PM IST

पाठकों की सलाह को देखते हुए हम विविधा पेज पर ‘ज्ञान गागर’ नाम से खास कॉलम शुरू कर रहे हैं। इसके तहत आपके सामने बहुविकल्प वाले 10 सवाल रखे गए हैं।


सवालों की फेहरिस्त के नीचे इनके जवाब भी दिए गए हैं। उम्मीद है पाठकों को हमारी यह कोशिश पसंद आएगी। आप भी क्विज के लिए अपने सवाल भेज सकते हैं, सही पाए जाने पर इन्हें इस कॉलम में जगह दी जाएगी। हमारा पता है : बिजनेस स्टैंडर्ड (हिंदी), नेहरू हाउस, 4, बहादुरशाह जफर मार्ग, नई दिल्ली – 110002.
फैक्स नंबर : 011-23720201.


1. देश में कमोडिटी के  वायदा कारोबार का सबसे बड़ा एक्सचेंज कौन-सा है?


ए.एमसीएक्स
बी. एनसीडीईएक्स
सी. एडीईएक्स
डी. कोई नहीं


2. केंद्रीय उद्योग राज्य मंत्री कौन हैं?


ए. रामविलास पासवान
बी. रघुवंश प्रसाद सिंह
सी. अश्विनी कुमार
डी. कमलनाथ


3. जिंस बाजार का नियमन करने वाली संस्था कौन है?


ए. वायदा बाजार आयोग
बी. वायदा नियामक आयोग
सी. वायदा नियामक प्राधिकरण
डी. कोई नहीं


4. मल्टीप्लेक्स सिनेमा चलाने वाली कंपनी ऐडलैब्स फिल्म्स किस समूह से संबंध रखती है?


ए. आदित्य बिड़ला समूह
बी. अनिल धीरूभाई अंबानी समूह
सी. एस्सार समूह
डी. कोई नहीं


5. कोलकाता नाइट राइडर्स का ताल्लुक निम्नलिखित में से किससे है?


ए. शाहरुख खान
बी. प्रिटी जिंटा
सी. विजय माल्या
डी. अक्षय कुमार


6. आई. सी. ए. आर. क्या है?


ए. भारतीय सांस्कृतिक अनुसंधान परिषद
बी. भारतीय ऋण अनुसंधान परिषद
सी. भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद
डी. कोई नहीं


7. अमेरिकी कारोबारी पत्रिका कोंडे नास्ट पोर्टफोलियो ने किस भारतीय को उद्योग जगत के प्रभावशाली व्यक्तियों की सूची में शामिल किया है?


ए. रतन टाटा
बी. अजीम प्रेमजी
सी. लक्ष्मी मित्तल
डी. एन. नारायणमूर्ति


8. कार बनाने वाली किस जापानी कंपनी ने भारत में कार के 8 नए मॉडल उतारने का ऐलान किया है?


ए. निसान
बी. रेनो
सी. फॉक्सवैगन
डी. कोई नहीं


9. निजी क्षेत्र की किस टेलिकॉम कंपनी ने कहा है कि वो दक्षिण अफ्रीकी कंपनी एनटीएन का अधिग्रहण करने की कोशिश कर रही है?


ए. वोडाफोन
बी. आइडिया
सी. एयरटेल
डी. स्पाइस


10. हाल ही में आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति ने आर्थिक रूप से कमजोर तबके के आठवीं कक्षा के छात्रों के लिए कितने करोड़ रुपये की छात्रवृति योजना को मंजूरी दी है?


ए. 6,000 करोड़ रुपये
बी. 3,000 करोड़ रुपये
सी. 4,000 करोड़ रुपये
डी. 5,000 करोड़ रुपये


जवाब:-1.ए, 2.सी, 3.ए, 4. बी, 5.ए, 6.सी, 7.ए, 8.ए, 9.सी, 10.बी

First Published - May 13, 2008 | 10:46 PM IST

संबंधित पोस्ट