facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

हवाई यात्रियों की संख्या में इजाफा

Last Updated- December 11, 2022 | 3:40 PM IST

नवीनतम सप्ताह में आर्थिक गतिविधियों के उच्च आवृत्ति वाले संकेतकों में इजाफा रहा। आवागमन केंद्रों में ज्यादा आवाजाही हुई। इनमें बस स्टॉप, मेट्रो और अन्य परिवहन केंद्र शामिल हैं। सर्च इंजन गूगल स्थिति की गोपनीयता रखते हुए इसके आंकड़ों के आधार पर इस बात पर नजर रखता है कि महामारी के दौरान लोगों की आवाजाही कैसी है। कार्यस्थल पर भी लोगों की आवाजाही में इजाफा देखा गया है, हालांकि खुदरा और मनोरंजन स्थलों पर आने-जाने में गिरावट आई।
भारतीय रेलवे द्वारा ढुलाई किए जाने वाले सामान की मात्रा में काफी इजाफा दर्ज किया गया है। एक सप्ताह पहले के 8.7 प्रतिशत की तुलना में यह 9.3 प्रतिशत अधिक रहा। यह इजाफा सालाना आधार पर है। माल ढुलाई से होने वाली आय, जिसे माल ढुलाई राजस्व कहा जाता है, नवीनतम सप्ताह में 14.96 प्रतिशत अधिक रहा, जो पहले 17.4 प्रतिशत था।
नवीनतम सप्ताह में ज्यादा लोगों ने हवाई यात्रा की। 11 सितंबर को हवाई यात्रियों की औसत दैनिक संख्या बढ़कर 3,40,000 हो गई, जबकि इससे पिछले सप्ताह में यह संख्या 3,14,000 थी। इसी अवधि के दौरान उड़ानों की संख्या 2,553 से बढ़कर 2,590 हो गई ।
प्रमुख महानगरों में सोमवार सुबह 9 बजे यातायात अधिक रहा। नई दिल्ली में 12 सितंबर को यातायात वर्ष 2019 के स्तर की तुलना में 28 प्रतिशत कम रहा। इससे पिछले सप्ताह के 31 प्रतिशत के अंतर की तुलना में इसमें सुधार हुआ है। मुंबई में यातायात का यह अंतर वर्ष 2019 के स्तर के मुकाबले कम होकर 30 प्रतिशत रह गया, जबकि इससे पहले यह अंतर 43 प्रतिशत था।
देश में 12 सितंबर को समाप्त होने वाले सात दिनों के दौरान प्रतिदिन औसतन 467.5 करोड़ यूनिट बिजली का उत्पादन किया। इससे पिछले सप्ताह में उत्पादित 465.4 करोड़ यूनिट की तुलना में यह कुछ अधिक है। वर्ष 2019 की तुलना में यह अंतर बढ़कर 21 प्रतिशत हो गया, जबकि इससे पिछले सप्ताह यह अंतर 19.9 प्रतिशत था।
वाहनों के पंजीकरण में गिरावट आई है। पिछले सप्ताह के दौरान वाहन पंजीकरण की कुल संख्या 3,37,000 थी, जबकि वर्ष 2019 की इसी अवधि में यह संख्या 3,43,000 थी। यह लगातार दूसरा ऐसा सप्ताह है, जिसमें वर्ष 2022 के दौरान यह संख्या वर्ष 2019 की तुलना में कम रही है।
बिज़नेस स्टैंडर्ड आर्थिक गतिविधियों की साप्ताहिक स्थिति जानने के लिए इन संकेतकों पर नजर रखता है। विस्तृत अर्थव्यवस्था के आधिकारिक आंकड़े आम तौर पर कुछ अंतराल के बाद जारी किए जाते हैं। वैश्विक स्तर पर विश्लेषक भी इसी तरह के संकेतकों पर नजर रखते हैं। इनसे दो साल से भी पहले शुरू होने वाली वैश्विक महामारी कोविड-19 का अर्थव्यवस्था पड़ने वाले असर की ताजा तस्वीर मिलती है।
गूगल के आंकड़े कुछ अंतराल के बाद जारी किए जाते हैं। नवीनतम आंकड़े 7 सितंबर तक के हैं। यातायात के आंकड़े सोमवार 12 सितंबर तक के हैं। अन्य सभी आंकड़े रविवार 11 सितंबर तक के हैं।

First Published - September 12, 2022 | 10:36 PM IST

संबंधित पोस्ट