facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

लोगों की आवाजाही बढ़ी

Last Updated- December 11, 2022 | 4:46 PM IST

 ताजा हफ्ते के दौरान अधिक लोगों के बाहर निकलने के संकेत मिल रहे हैं। सर्च इंजन गूगल के आवाजाही से जुड़े आंकड़े दर्शाते हैं कि खुदरा दुकानों और मनोरंजन स्थलों पर जाने वालों की तादाद कोविड-19 संक्रमण फैलने से पहले के दौर के मुकाबले 10.1 फीसदी अधिक थी। यह अनाम लोकेशन डेटा का इस्तेमाल कर इस बात का जायजा लेता है कि महामारी के दौरान लोगों की आवाजाही की स्थिति कैसी रही। इसके अलावा जरूरी सामान की खरीदारी करने और कार्यस्थलों पर जाने वालों की तादाद में भी बढ़ोतरी देखी गई। 
वर्ष 2019 की तुलना में वाहनों के पंजीकरण का अंतर पिछले हफ्ते सीमित हो गया और करीब 348,000 वाहनों के पंजीकरण कराए गए। यह वर्ष 2019 की तुलना में 11.2 फीसदी कम है। वर्ष 2019 की तुलना में पिछले से पिछले हफ्ते के दौरान यह अंतर 12.8 फीसदी तक था।

भारतीय रेलवे ने सामान ढुलाई की मात्रा में वृद्धि देखी। पिछले से पिछले हफ्ते के 13.55 फीसदी की तुलना में ताजा हफ्ते के दौरान सालाना 15.95 फीसदी तक की वृद्धि देखी गई। सामान की ढुलाई से होने वाली कमाई में पिछले हफ्ते के दौरान 26.99 फीसदी की वृद्धि देखी गई और यह पिछले से पिछले हफ्ते की तुलना में 26.31 फीसदी तक रहा। 
देश में बिजली उत्पादन में पिछले हफ्ते बढ़ोतरी देखी गई और वर्ष 2019 के स्तर से इसके दायरे में विस्तार हुआ। देश के बिजली उत्पादकों ने पिछले हफ्ते के दौरान रोजाना औसतन 436.1 करोड़ यूनिट बिजली का उत्पादन किया। इसकी तुलना में 2019 की समान अवधि के दौरान बिजली उत्पादन 365.3 करोड़ यूनिट तक था।विमान यात्रियों की संख्या और विमानों में कुछ नियंत्रण के संकेत मिले। रविवार के आंकड़े इससे पिछले हफ्ते की तुलना में अधिक थे। इससे पिछले रविवार की तुलना में यात्रियों की तादाद 10 फीसदी अधिक करीब 353,000 तक थी।

वैश्विक लोकेशन तकनीक कंपनी टॉम टॉम इंटरनैशनल के आंकड़े दर्शाते हैं कि यातायात पहले की तुलना में कम था। मुंबई में यातायात 2019 की तुलना में 36 फीसदी कम था जबकि नई दिल्ली में यातायात करीब 35 फीसदी कम था। मुंबई के यातायात में बढ़ोतरी हुई है जबकि नई दिल्ली में यातायात कम था।
बिज़नेस स्टैंडर्ड इन संकेतकों का जायजा अर्थव्यवस्था की साप्ताहिक तस्वीर का अंदाजा लेने के लिए करता है। आधिकारिक वृहद अर्थव्यवस्था के आंकड़े अक्सर देरी से जारी होते हैं। वैश्विक स्तर के विश्लेषक समान तरह के संकेतकों का जायजा लेते हैं ताकि महामारी के बाद संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए सरकार द्वारा लगाए गए कई तरह के प्रतिबंध से अर्थव्यवस्था पर पड़ने वाले असर का अंदाजा मिल सके।
यातायात के आंकड़े सोमवार सुबह 9 बजे के हैं। गूगल डेटा अक्सर अंतराल के साथ जारी किए जाते हैं। ताजा आंकड़े 3 अगस्त के हैं। बाकी सभी डेटा रविवार 7 अगस्त के हैं।

First Published - August 9, 2022 | 2:04 PM IST

संबंधित पोस्ट