facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

बढ़ी दरों का आवास क्षेत्र पर नहीं असरः विशेषज्ञ

Last Updated- December 11, 2022 | 6:06 PM IST

देश के आवास क्षेत्र की बिक्री पर रीपो रेट में बढ़ोतरी के साथ ब्याज बढ़ने से कोई खास असर नहीं पड़ेगा। कोटक इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज (केआईई) की मंगलवार को जारी एक रिपोर्ट में कहा गया है कि ज्यादा ब्याज दरों का भारत के आवास बाजार पर उतना असर नहीं होगा, जितना अमेरिकी बाजार पर पड़ने की संभावना है।
केआईई ने कहा, ‘भारत के आवास बाजार की बिक्री पर कुछ असर दिख सकता है। ब्याज दरों में बढ़ोतरी से कर्ज की मासिक किस्त (ईएमआई) कुछ बढ़ने के साथ चूक मामूली बढ़ सकती है।’
घरेलू उधारी दर करीब 90 आधार अंक बढ़ी है, उतनी ही बढ़ोतरी रीपो रेट में हुई है।
इसमें कहा गया है, ‘हम उम्मीद कर रहे हैं कि रीपो रेट 5.75 के स्तर पर पहुंच सकता है। इससे ब्याज दरें 8.5 प्रतिशत तक पहुंच जाएंगी और वित्त वर्ष 2021-22 की तुलना में ईएमआई 15 प्रतिशत बढ़ जाएगी। हमें इसका असर कम होने की दो वजहें दिख रही हैं। पहला, लोगों के वेतन में 5 से 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी होगी और घरेलू महंगाई दर औसतन 5 से 6 प्रतिशत रहेगी, जिससे ईएमआई व आमदनी का अनुपात सुधरेगा। दूसरा, मकान के नए खरीदार अपने कर्ज की अवधि बढ़ा सकते हैं, जिससे ईएमआई स्थिर रहे।’
केआईई ने कहा है कि आवास बाजार का कम आधार भी मकान की मांग में संभावित मंदी को कम कर सकता है।
पिछले साल कुछ रिकवरी हुई है। इसकी वजह से वित्त वर्ष 22 की तुलना में 5 प्रमुख बाजारों में बिक्री 23 प्रतिशत बढ़ी है। हालांकि रिपोर्ट में कहा गया है कि मात्रा एक दशक पहले के शीर्ष स्तर के आसपास है।
इसमें कहा गया है, ‘भारत का आवास बाजार 2011-12 से 2018-19 तक कमजोर रहा है। नई पेशकश कम हुई हैं और इसकी वजह से भंडारण प्रबंधन योग्य रहा है। बहरहाल मकान की औसत कीमत में बढ़ोतरी अमेरिका की तुलना में भारत में उल्लेखनीय रूप से कम रही है।’

First Published - June 23, 2022 | 12:17 AM IST

संबंधित पोस्ट