facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

Independence Day 2022: पूरे विश्व का भारत की तरफ देखने का नजरिया बदल गया – पीएम मोदी

Last Updated- December 11, 2022 | 4:37 PM IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विभिन्न क्षेत्रों में भारत की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए सोमवार को कहा कि पूरे विश्व का भारत की तरफ देखने का नजरिया बदल चुका है और वह अब समस्याओं का समाधान भारत की धरती पर खोजने लगा है।

लाल किले की प्राचीर से 76वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्र को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘आजादी के इतने दशकों के बाद पूरे विश्व का भारत की तरफ देखने का नजरिया बदल चुका है। दुनिया समस्याओं का समाधान भारत की धरती पर खोजने लगी है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ विश्व का यह बदलाव, सोच में यह परिवर्तन 75 साल की हमारी यात्रा का परिणाम है। विश्व, भारत की तरफ गर्व और अपेक्षा से देख रहा है।’’

प्रधानमंत्री ने कहा कि आज विश्व पर्यावरण की समस्या से जूझ रहा है तथा ग्लोबल वार्मिंग की समस्याओं के समाधान का रास्ता हमारे पास है।

उन्होंने कहा कि इसके लिए हमारे पास वह विरासत है, जो हमारे पूर्वजों ने हमें दी है।

मोदी ने कहा कि उत्पादन से संबंधित प्रोत्साहन (पीएलआई) योजनाओं के जरिए भारत, दुनिया का विनिर्माण ‘पावरहाउस’ (ऊर्जा केंद्र) बन रहा है तथा लोग ‘मेक इन इंडिया’ के लिए भारत आ रहे हैं ।

उन्होंने कहा, ‘‘ भारत विनिर्माण क्षेत्र में इतिहास बना रहा है ।’’

मोदी ने कहा कि 5जी, चिप विनिर्माण के साथ हम डिजिटल इंडिया के जरिये व्यापक बदलाव को जमीनी स्तर पर पहुंचा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि अक्षय ऊर्जा से लेकर चिकित्सा शिक्षा के लिए बेहतर बुनियादी ढांचे तक, भारत ने हर मोर्चे पर सुधार किया है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि कोरोना के कालखंड में दुनिया वैक्सीन लेने या न लेने की उलझन में जी रही थी, उस समय हमारे देश के लोगों ने 200 करोड़ खुराक लेकर दुनिया को चौंका देने वाला काम करके दिखाया।

मोदी ने कहा, ‘‘ ये ठीक है कि चुनौतियां बहुत हैं। अगर इस देश के सामने करोड़ों संकट हैं, तो इतने ही समाधान भी हैं।’’

उन्होंने कहा कि उनका 130 करोड़ देशवासियों पर भरोसा है, निर्धारित लक्ष्य के साथ, संकल्प के प्रति समर्पण के साथ जब 130 करोड़ देशवासी आगे बढ़ते हैं, तो हिंदुस्तान 130 करोड़ कदम आगे बढ़ जाता है।

उन्होंने कहा, ‘‘हमारी विरासत पर हमें गर्व होना चाहिए, क्योंकि जब हम अपनी धरती से जुड़ेंगे, तभी तो ऊंचा उड़ेंगे और जब हम ऊंचा उड़ेंगे, तभी हम विश्व को भी समाधान दे पाएंगे।’’
 

First Published - August 15, 2022 | 10:44 AM IST

संबंधित पोस्ट