facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

दोहा दौर की दूरियां घटाने में लगे हैं भारत और अमेरिका

Last Updated- December 06, 2022 | 10:40 PM IST

भारत और अमेरिका कृषि सब्सिडी और बाजार पहुंच से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर बातचीत करके दोहा दौर की वार्ता में आए अंतर को भरने की कोशिश कर रहे हैं।


यह जानकारी वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री कमलनाथ ने आज दी। अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि सूसन सी श्वाब के साथ मुलाकात के बाद कमलनाथ ने कहा कि हमने परस्पर विरोधाभासी और परस्पर सहमति के मुद्दों पर बातचीत की है, जिनमें अमेरिका और अन्य विकसित देशों द्वारा दी जा रही कृषि सब्सिडी का मुद्दा भी शामिल था।


सब्सिडी के मोर्चे पर किसी प्रगति की खबर दिए बिना कमलनाथ ने कहा कि दोनों देश इस मुद्दे पर आगे बढ़ना चाहते हैं। श्वाब ने कहा कि हम चाहते हैं कि सब्सिडी के मोर्चे पर यूरोपीय संघ भी आगे बढ़े।


परमाणु सौदे पर राजनीतिक सहमति जरूरी : कमलनाथ


अमेरिका के साथ असैन्य परमाणु पहल के बारे में भारत में अनिश्चितता बने रहने के बारे में कमलनाथ ने कहा कि इस सौदे को अंतिम रूप देने के लिए व्यापक राजनीतिक सहमति आवश्यक है।


उन्होंने कहा कि भारत-अमेरिकी असैन्य परमाणु सौदे को परमाणु समझौते के बजाय इसे मुख्य रूप से ऊर्जा सौदे के रूप में देखने की आवश्यकता है। सहमति के कारण ही सरकारें बदलने के बावजूद आर्थिक सुधार जारी रहा।

First Published - May 9, 2008 | 10:23 PM IST

संबंधित पोस्ट