facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

परमाणु शस्त्रागार का विस्तार कर रहा भारत

Last Updated- December 11, 2022 | 6:17 PM IST

स्टॉकहोम स्थित एक रक्षा ‘थिंक टैंक’ ने सोमवार को दावा किया कि जनवरी 2022 तक भारत के पास 160 परमाणु हथियार थे और ऐसा लगता है कि वह अपने परमाणु शस्त्रागार का विस्तार कर रहा है। स्टॉकहोम अंतरराष्ट्रीय शांति अनुसंधान संस्थान (सिपरी) ने एक बयान में कहा कि इसी तरह, पाकिस्तान भी अपने परमाणु शस्त्रागार का विस्तार कर रहा है। बयान में कहा गया है, ‘चीन अपने परमाणु हथियार शस्त्रागार के पर्याप्त विस्तार के बीच में है। उपग्रह छवियों से संकेत मिलता है कि इसमें 300 से अधिक नयी मिसाइल साइलो का निर्माण शामिल है।’
इसमें कहा गया है कि जनवरी 2021 के साथ-साथ जनवरी 2022 में चीन के पास 350 परमाणु हथियार थे। बयान में दावा किया गया है कि भारत का परमाणु हथियार भंडार जनवरी 2021 में 156 से बढ़कर जनवरी 2022 में 160 हो गया जबकि पाकिस्तान का भंडार जनवरी 2021 और जनवरी 2022 में 165 पर बना हुआ है। इसमें कहा गया है, ‘भारत और पाकिस्तान अपने परमाणु शस्त्रागार का विस्तार करते हुए दिखाई देते हैं और दोनों देशों ने 2021 में नयी प्रकार की परमाणु प्रणाली की शुरुआत की और इसे विकसित करना जारी रखा।’
भारत अपने परमाणु शस्त्रागार पर आधिकारिक आंकड़ा साझा नहीं करता है। बयान में कहा गया है, ‘परमाणु हथियारों की स्थिति और परमाणु-सशस्त्र देशों की क्षमताओं पर विश्वसनीय जानकारी की उपलब्धता काफी भिन्न होती है … भारत और पाकिस्तान अपने कुछ मिसाइल परीक्षणों के बारे में बयान देते हैं लेकिन अपने शस्त्रागार की स्थिति या आकार के बारे में कोई जानकारी नहीं देते हैं।’ इसमें कहा गया है कि कुल नौ देश हैं जिनके पास परमाणु हथियार हैं और इनमें अमेरिका, रूस, ब्रिटेन, फ्रांस, चीन, भारत, पाकिस्तान, इजरायल और उत्तर कोरिया शामिल हैं।

First Published - June 14, 2022 | 12:08 AM IST

संबंधित पोस्ट