facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

भारत ने सिर्फ 5 महीनों में निर्यात किए 1 बिलियन डॉलर से अधिक के iPhone

Last Updated- December 11, 2022 | 2:11 PM IST

भारत से Apple के iPhone का निर्यात रिकॉर्ड स्तर पर हुआ है। अप्रैल के बाद से पांच महीनों में आईफोन के निर्यात ने 1 बिलियन डॉलर के आंकड़े को पार कर लिया है। इसी आंकड़े के साथ भारत इलेक्ट्रॉनिक्स चीजों के निर्माण में एक ताकत के रूप में उभरता नजर आ रहा है।
 
ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के अनुसार, मौजूदा आंकड़ों के आधार पर भारत में मैन्युफैक्चर हुए iPhones की आउटबाउंड शिपमेंट मार्च 2023 तक 2.5 बिलियन डॉलर तक पहुंचने की उम्मीद है। यह मार्च 2022 तक भारत द्वारा निर्यात किए गए 1.3 बिलियन डॉलर मूल्य के iPhones का लगभग दोगुना है।

जानकार इसे भारत के लिए  इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार में स्थापित करने का ये एक नए मौका के रूप में भी देखते हैं, क्योंकि Apple लंबे समय से अपने अधिकांश iPhones चीन में ही बना रहा है, लेकिन शी जिनपिंग और अमेरिकी सरकार के बीच तनाव से आर्थिक गतिविधियां काफी बाधित हुई हैं। यही कारण है कि एप्पल भी अब मैन्युफैक्चरिंग के लिए नए विकल्प तलाश रहा है। 
 
हालांकि iPhone के कुल प्रोडक्शन में भारत की हिस्सेदारी बहुत कम है। लेकिन अब कई बड़ी मल्टीनेशनल कंपनियां भारत की ओर आकर्षित हो रही हैं। 

ताइवान की कंपनियां भारत में असेम्बल कर रहीं 

कॉन्ट्रैक्ट पर ऐपल के फोन बनाने वाली ताइवानी कंपनियां Foxconn Technology Group, Wistron Corp और Pegatron Corp दक्षिणी भारत के प्लांट्स में iPhones बनाती हैं। 
 
हालांकि, निश्चित तौर पर इस आंकड़े में भारत अभी भी चीन से काफी पीछे है। ब्लूमबर्ग इंटेलिजेंस के अनुमानों के अनुसार, चीन के 230 मिलियन की तुलना में पिछले साल भारत में लगभग 30 लाख iPhones बनाए गए थे। 
 
वहीं Apple के लिए भी चीन का विकल्प खोजना आसान नहीं होगा। Apple ने चीन में करीब 20 सालों तक एक मजबूत सप्लाई चेन बनाई है। ब्लूमबर्ग इंटेलिजेंस के एनालिसिस का अनुमान है कि चीन से एप्पल की उत्पादन क्षमता का सिर्फ 10% स्थानांतरित करने में कंपनी को लगभग आठ साल लगेंगे। अब भी कंपनी के लगभग 98% iPhones चीन में ही बनाए जा रहे हैं।

First Published - October 4, 2022 | 4:18 PM IST

संबंधित पोस्ट