facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

World Dairy Summit: 48 साल बाद भारत कर रहा मेजबानी, आज PM मोदी करेंगे उद्घाटन

Last Updated- December 11, 2022 | 3:41 PM IST

आज यानी 12 सितंबर से वर्ल्ड डेयरी समिट-2022 (IDF World Dairy Summit) शुरू हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इस कार्यक्रम में पीएम मोदी के साथ गृह मंत्री अमित शाह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद हैं। वर्ल्ड डेयरी समिट के मौके पर करीब 40 देशों के मेहमान शामिल हुए हैं। चार दिवसीय इस कार्यक्रम में 800 किसानों समेत 1500 प्रतिनिधि भी शामिल होंगे। 

उद्घाटन के बाद पीएम मोदी ने कहा, ‘आज भारत में डेयरी सहकारी का एक ऐसा विशाल नेटवर्क है जिसकी मिसाल पूरी दुनिया में मिलना मुश्किल है. ये डेयरी कॉपरेटिव्स देश के दो लाख से ज्यादा गांवों में करीब-करीब दो करोड़ किसानों से दिन में दो बार दूध जमा करती है और उसे ग्राहकों तक पहुंचाती है।’

बता दें, “वर्ल्ड डेयरी समिट” का आयोजन 12 सितंबर से 15 सितंबर के लिए किया गया है।  इसकी थीम “पोषण और आजीविका के लिए डेयरी” विषय पर केंद्रित है।  इंडिया एक्सपो मार्ट में होने वाले इस कार्यक्रम में संयुक्त राज्य अमेरिका, फ्रांस, जर्मनी, कनाडा, न्यूजीलैंड और बेल्जियम से बड़ी संख्या में प्रतिनिधी शामिल हुए हैं। 

48 साल बाद भारत कर रहा मेजबानी 

इस समिट की शुरुआत 1903 में हुई थी। इसके 71 साल बाद 1974 में भारत को मेजबानी करने का मौका मिला था। अब दोबारा 48 साल बाद भारत को दोबारा इस समिट की मेजबानी का मौका मिला है। यह कार्यक्रम दुनिया भर के डेयरी उद्योगों, विशेषज्ञों, किसानों और नीति निर्माण करने वाले लोगों से जुड़ा है। इस आय़ोजन में भारत के भी करीब 800 किसानों के शामिल होने की संभावना है। 

First Published - September 12, 2022 | 12:05 PM IST

संबंधित पोस्ट