facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

मानव विकास रैंकिंग में भारत 132वें पायदान पर खिसका

Last Updated- December 11, 2022 | 3:47 PM IST

संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (UNDP) ने एक रिपोर्ट जारी की है, जिसमें बताया है कि 2021 के मानव विकास सूचकांक (Human Development Index) में भारत एक पायदान नीचे खिसक गया है। 
 
यूएनडीपी की रिपोर्ट के मुताबिक भारत 191 देशों की सूची में 132वें स्थान पर आ गया है।
 
साल 2020 में भारत 131वें स्थान पर था। इस रैंकिंग लिस्ट को बनाने के लिए किसी देश में औसत आयु, शिक्षा और आय को प्रमुख रुप से आधार बनाया जाता है।

बता दें कि इस लिस्ट में स्विटजरलैंड, नॉर्वे और आइसलैंड टॉप स्थान पर हैं।
 
रिपोर्ट के मुताबिक भारत की एचडीआई वैल्यू 0.633  रखी गई है। जो की 2020 में 0.645 के मूल्य से कम है। यह एक के जितनी निकट रहे उतनी अच्छी मानी जाती है।
रिपोर्ट में कहा गया है कि  ‘वैश्विक रुझानों की तरह, भारत के मामले में भी 2019 में एचडीआई मान 0.645 था जो 2021 में 0.633 तक आ गया, इसके लिए जीवन प्रत्याशा में गिरावट (69.7 से घटकर 67.2 वर्ष होने को) जिम्मेदार ठहराया जा सकता है। 
 
भारत में स्कूली शिक्षा का अपेक्षित वर्ष 11.9 वर्ष और स्कूली शिक्षा का औसत वर्ष 6.7 साल है।
 
किसी राष्ट्र के स्वास्थ्य, शिक्षा और औसत आय को मापने के पैमाने की दृष्टि से मानव विकास में लगातार दो साल- 2020 और 2021 में गिरावट दर्ज की गई है, जबकि इससे पहले पांच साल काफी विकास हुआ था।
 
रिपोर्ट में बताया है कि भारत में मानव विकास लगातार दो सालों में घटा है, इससे पिछले पांच सालों में हुई प्रगति भी प्रभावित हुई है।
 
हालांकि रिपोर्ट के मुताबिक HDI  में भारत की गिरावट अन्य देशों के समान ही है। इस रिपोर्ट से पता चलता है कि तमाम देशों में मानव विकास में बीते 32 सालों में पहली बार ऐसी गिरावट देखने को मिली है।

First Published - September 9, 2022 | 10:31 AM IST

संबंधित पोस्ट