facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

भारत-पाक मैच की विज्ञापन दर में तेजी

Last Updated- December 11, 2022 | 1:24 PM IST

भारत और पाकिस्तान के क्रिकेट बोर्ड के बीच हालिया विवाद, दीवाली के मौसम और रविवार दोपहर दक्षिण एशिया के दोनों देशों के बीच मुकाबले के सुविधाजनक समय की वजह से ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में पुरुषों के टी20 विश्व कप मैच की  विज्ञापन दरें बढ़ गई हैं।
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अधिकारियों के बीच हाल ही में 2023 एशिया कप के आयोजन की जगह को लेकर बहस हुई थी, जिसमें पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ मैचों का बहिष्कार करने की धमकी तक दे दी थी। इसी वजह से रविवार के मैच में दिलचस्पी बढ़ गई है।
बिज़नेस स्टैंडर्ड ने जिन मीडिया योजनाकारों और खरीदारों से बात की है उनके मुताबिक पिछले साल के मुकाबले मैचों की विज्ञापन दरों में कम से कम 15-20 फीसदी तक की बढ़ोतरी हुई है और आखिरी समय में बुकिंग कराने वाले विज्ञापनदाताओं को 10 सेकंड के स्पॉट के लिए 16-18 लाख रुपये तक खर्च करने पड़ रहे हैं।
मीडिया योजनाकारों और खरीदारों ने कहा कि 2021 टी20 विश्व कप में भारत-पाकिस्तान के पहले मैच के लिए स्पॉट बुक कराने वाले विज्ञापनदाताओं ने प्रति 10 सेकंड के विज्ञापन स्पॉट के लिए लगभग 14-15 लाख रुपये खर्च किए। मीडिया योजनाकारों ने कहा कि इसकी तुलना में पूरे टूर्नामेंट के लिए टेलीविजन पर प्रति 10 सेकंड के लिए स्पॉट की दर लगभग 10-12 लाख रुपये आंकी गई थी। मीडिया योजनाकारों ने कहा कि डिजिटल मोर्चे पर इस साल प्रति हजार इंप्रेशन (सीपीएम) की कुल लागत 250-300 रुपये आंकी गई थी जबकि भारत वाले मैचों के लिए सीपीएम की लागत 1,000-1,200 रुपये के स्तर पर थी।
मीडिया योजनाकारों ने कहा कि हालांकि रविवार के मैच में अधिक दिलचस्पी को देखते हुए उस मुकाबले के लिए डिजिटल विज्ञापन दर, अन्य भारतीय मैचों की तुलना में लगभग दोगुनी 2,000-2,400 रुपये सीपीएम थी।
गुरुग्राम में मौजूद मीडिया और मार्केटिंग सलाहकार कंपनी कियाओस मार्केटिंग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) सजल गुप्ता कहते हैं, ‘2023 एशिया कप के आयोजन स्थल को लेकर हुए विवाद के बाद दर्शकों के पास भारत-पाकिस्तान का मुकाबला देखने के विकल्प सीमित हो सकते हैं। इससे स्पष्ट रूप से मैच में दिलचस्पी बढ़ रही है। यह रविवार की दोपहर को हो रहा जिसमें भारत के दर्शकों की अच्छी रुचि होगी।’
टी20 विश्व कप की टेलीविजन प्रसारक कंपनी स्टार स्पोर्ट्स मीडिया उद्योग के सूत्रों ने कहा कि अंतिम समय में स्पॉट बुक कराने वाले विज्ञापनदाताओं के लिए लगभग 10-15 प्रतिशत इन्वेंट्री उपलब्ध है। डिज्नी हॉटस्टार डिजिटल प्रसारक कंपनी है। दोनों डिज्नी-स्टार नेटवर्क का हिस्सा हैं। मीडिया योजनाकार और खरीदारों के मुताबिक टीवी और डिजिटल दोनों मंचों पर टी20 विश्व कप के कुछ प्रायोजकों में ड्रीम11, कोका कोला, बैजूस, हे​ल्दियन्स और हीरो मोटोकॉर्प जैसी कंपनियां शामिल हैं।
सूत्रों के अनुसार डिज्नी-स्टार की नजर करीब 500 करोड़ रुपये के डिजिटल विज्ञापन राजस्व और टीवी के करीब 1,000 करोड़ रुपये के राजस्व पर है। भारत-पाकिस्तान के मुकाबले को देखने के लिए दर्शकों की भीड़ बढ़ जाती हैं और इसी वजह से ऐसे मैच में विज्ञापनदाताओं की दिलचस्पी होती है। 

First Published - October 21, 2022 | 10:04 PM IST

संबंधित पोस्ट