facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

महंगाई में लगा बैक गियर

Last Updated- December 07, 2022 | 7:03 PM IST

16 अगस्त को समाप्त सप्ताह में महंगाई दर के कम होने से सरकार ने राहत की सांस ली है। समीक्षाधीन अवधि में महंगाई दर घटकर 12.40 फीसदी रह गई।


जबकि इसके पहले सप्ताह में महंगाई दर 12.61 फीसदी थी। महंगाई में यह गिरावट पिछले 28 हफ्तों के बाद आई है। इस गिरावट के बावजूद लगातार चार हफ्तों से महंगाई दर 12 फीसदी के ऊपर बनी हुई है।

लखनऊ पर मंडराया खतरा

उत्तर प्रदेश की प्रमुख नदियों में आई बाढ़ से राजधानी लखनऊ सहित राज्य के 21 जिलों में बाढ़ का खतरा पैदा हो गया है। प्रमुख नदियों गंगा, यमुना, घाघरा व गोमती का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है और वह कई स्थानो पर खतरे के निशान को पार कर गया है। गोमती लखनऊ में खतरे के निशान से आधा मीटर नीचे है,जिसके शुक्रवार तक पार करने की आशंका है।

…मगर बाजार लुढ़का

गुरुवार को बाजार कारोबार समाप्ति पर बंबई स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स 248.45 अंक लुढ़क कर 14,048.34 के स्तर पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 78.10 अंक नीचे 4,214.00 के स्तर पर बंद हुआ। मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी तकरीबन एक फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। बीर्एसई के सभी प्रमुख सूचकांक गिरावट के साथ बंद हुए।

मुक्त व्यापार समझौता पूरा

भारत और 10 सदस्यों वाले आसियान ने मुक्त व्यापार समझौता पूरा करने की घोषणा की, जिससे करीब डेढ़ अरब आबादी वाले मजबूत बाजार में उत्पाद प्रवाह के लिए रुकावटें खत्म होंगी। वाणिज्य और उद्योग मंत्री कमल नाथ ने कहा कि पूर्वी एशिया के देश विकास के महत्वपूर्ण चालक हैं और यहां खपत बहुत अधिक है, जिससे वैश्विक अर्थव्यवस्था तेज होती है।

तृणमूल सदस्यों ने धमकाया

तृणमूल कांग्रेस के कार्यकताओं की ओर से सिंगुर स्थित टाटा मोटर्स के नैनो संयंत्र का घेराव पांचवें दिन भी जारी रहा। इसकी वजह से संयंत्र में कर्मचारियों की काफी कम उपस्थिति रही, जिससे परियोजना की काम-काज पर असर पड़ा। स्थानीय पुलिस के मुताबिक, तृणमूल कांग्रेस के समर्थकों ने कर्मचारियों को कथित तौर पर धमका कर लौट जाने के लिए बाध्य किया। 

First Published - August 28, 2008 | 11:25 PM IST

संबंधित पोस्ट