facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

आयकर पोर्टल सही करने का निर्देश

Last Updated- December 11, 2022 | 6:26 PM IST

केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने इन्फोसिस को कर फाइल करने वाले नए पोर्टल में खोज संबंधी गड़बड़ियों को ठीक करने का निर्देश दिया है, जो इसकी शुरुआत के एक साल बाद सामने आई हैं। आयकर विभाग को ई-फाइलिंग पोर्टल पर खोज की कार्यक्षमता से संबंधित दिक्कतों के बारे में कई शिकायतें मिलीं हैं और यह भी कि इसे हैक कर लिया गया था तथा इससे सुरक्षा के लिए जोखिम पैदा हो सकता है।
सीबीडीटी की चेयरपर्सन संगीता सिंह ने मंगलवार को एक विभाग के कार्यक्रम से इतर कहा कि यह सूचना दी गई थी कि किसी ने पोर्टल में घुसने का प्रयास किया है। हमने तुरंत सेवा प्रदाता (इन्फोसिस) को उजागर की गई चिंताओं के संबंध में ध्यान देने और प्राथमिकता के आधार पर इसे दुरुस्त करने के लिए कहा। सीबीडीटी प्रमुख ने कहा कि इन्फोसिस की शुरुआती रिपोर्ट से पता चलता है कि उपयोगकर्ता के डेटा में कोई सेंधमारी नहीं हुई है।
संयोग से मंगलवार को  ई-फाइलिंग पोर्टल 2.0 की शुरुआत की पहली वर्षगांठ थी। यह 7 जून, 2021 को शुरू हुआ था और अड़चनों के साथ इसकी शुरुआत हुई थी। करदाताओं ने इसके कामकाज में तकनीकी दिक्कतों की सूचना दी थी। कर पोर्टल विकसित करने के लिए इन्फोसिस को ठेका दिया गया था। इससे पहले, दिन में आयकर विभाग ने इस मसले को स्वीकार करते हुए ट्वीट पोस्ट किया था कि ई-फाइलिंग वेबसाइट की खोज कार्यक्षमता से संबंधित मसला हमारे संज्ञान में आया है।

First Published - June 8, 2022 | 12:53 AM IST

संबंधित पोस्ट