facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

IRCTC Ticket Booking: लॉगइन नहीं हो रहा अकाउंट तो Disha 2.0 से भी बुक करें टिकट

Last Updated- December 11, 2022 | 2:10 PM IST

 अगर आप पासवर्ड भूलने की वजह से अपने आईआरसीटीसी (IRCTC) के अकाउंट में साइन इन नहीं कर पा रहे हैं तो अब आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है क्योंकि Disha 2.0 आपकी टिकट बुक करने में मदद करेगा।

IRCTC के चैटबॉट और वॉइसबॉट AskDisha 2.0 के जरिए अब कर सकते हैं टिकट बुक

जो यात्री अपना पासवर्ड भूल गए हैं तो AskDisha 2.0 आपकी टिकट बुक कर सकती है। बता दें कि अपग्रेड होने से अब ये हिंदी, इंग्लिश और हिंग्लिश (हिंदी और इंग्लिश का मिश्रण) भी समझ सकती है। साथ ही आप टिकट बुक करने के लिए AskDisha 2.0 से वॉइस चैट भी कर सकते हैं।

IRCTC ने बताया कि बीटा टेस्टिंग के दौरान लगभग 60 लाख लोगों ने AskDisha 2.0 का इस्तेमाल किया था और साथ ही 20 करोड़ रुपये का लेनदेन भी हुआ था। 

आईआरसीटीसी ने बताया कि 88 फीसदी लोगों ने AskDisha2.0 को लेकर अच्छे फीडबैक दिए हैं। 

कैसे करें वॉइस चैट 

आपको बता दें कि पैसेंजर AskDisha 2.0 से वॉइस मैसेज के जरिए अपनी बात कह सकते हैं। साथ ही चैट (लिखित) और क्लिक बेस्ट सिस्टम की भी सुविधा है। आप इसके जरिए ट्रेन टिकट बुकिंग के अलावा रेलवे की कई और सुविधा जैसे- , पीएनआर स्टेटस चेक करना, टिकट का रद्दीकरण व रिफंड की जानकारी लेना आदि का भी लाभ उठा सकते हैं। इसको इस्तेमाल करने के लिए आपको किसी पासवर्ड की जरूरत नहीं पड़ेगी। यह एक ओटीपी आधारित बॉट (रोबॉट का संक्षिप्त रूप) है।

First Published - October 5, 2022 | 10:30 AM IST

संबंधित पोस्ट