facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

जोसा (JoSAA) राउंड 6 के लिए सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक

Last Updated- December 11, 2022 | 1:38 PM IST

JoSAA Seat Allotment Result 2022 (Round 6): जॉइंट एकेडमिक एलोकेशन ऑथोरिटी (JoSAA) ने राउंड 6 के लिए सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी कर दिया है। JoSAA के तहत देश के IIT और NIT समेत कुल 112 कॉलेजों की 54,477 सीटों के लिए अलॉटमेंट होना है। वे सभी उम्मीदवार जिन्होंने IIT के लिए सीट आवंटन के लिए रजिस्ट्रेशन किया है वे अब सीट आवंटन का रिजल्ट देख सकते हैं।
 
रिजल्ट देखने के लिए अभ्यर्थी JoSAA की आधिकारिक वेबसाइट josa.nic.in पर जाकर काउंसलिंग रिजल्ट चेक कर सकते हैं। बता दें, JoSAA ने कुल छह राउंड की काउंसलिंग आयोजित की थी।

ऑनलाइन रिपोर्टिंग की तारीख

उम्मीदवारों को 17 अक्टूबर या उससे पहले ऑनलाइन रिपोर्टिंग करनी होगी।

JoSAA Seat Allotment Result 2022 (Round 6): कैसे करें चेक
 
1. रिजल्ट देखने के लिए सबसे पहले JoSAA की आधिकारिक वेबसाइट josaa.nic.in पर जाएं।
2. होम पेज पर "View Seat Allotment Result Round 6" लिंक पर क्लिक करें।
3. अपनी डिटेल डालें और Download Result पर क्लिक करें।
4. इस फाइल को आप डाउनलोड कर सकते हैं।
5. डाउनलोड करके रिजल्ट का प्रिंट आउट ले लें।

बता दें कि राउंड 6 अलॉटमेंट में शामिल किए गए उम्मीदवारों को संस्थान में ऑनलाइन रिपोर्ट करना होगा। साथ ही एडमिशन फीस भर के अपना एडमिशन लॉक करना होगा। राउंड 6 अलॉटमेंट रिजल्ट उम्मीदवारों की योग्यता, JoSAA काउंसलिंग के ऑनलाइन आवेदन के दौरान दर्ज किए गए विकल्पों और सीटों की उपलब्धता के आधार पर घोषित किया गया है।

First Published - October 17, 2022 | 3:09 PM IST

संबंधित पोस्ट