facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

नवोन्मेष रैंकिंग में कर्नाटक, मणिपुर और चंडीगढ़ शीर्ष पर

Last Updated- December 11, 2022 | 5:22 PM IST

नीति आयोग के भारत नवोन्मेष सूचकांक 2021 की 3 अलग श्रेणियों में कर्नाटक, मणिपुर और चंडीगढ़ शीर्ष पर आए हैं। गुरुवार को जारी नीति आयोग की रिपोर्ट के मुताबिक बड़े राज्य की श्रेणी में नवोन्मेष रैंकिंग में कर्नाटक शीर्ष पर है। वहीं मणिपुर और चंडीगढ़ क्रमशः पूर्वोत्तर व पहाड़ी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश की श्रेणी में प्रथम स्थान पर आए हैं।
भारत नवोन्मेष सूचकांक 2021 की रिपोर्ट में हर राज्य व केंद्र शासित प्रदेश के प्रदर्शन को दिखाया जाता है और उनकी ताकत व कमजोरियों को चिह्नित किया जाता है। इसके माध्यम से नवोन्मेष पर केंद्रित राज्य स्तर की वृद्धि का पता चलता है।
सूचकांक में सभी 28 राज्यों व 8 केंद्र शासित प्रदेशों का उनके सूचकांक स्कोर के माध्यम से मूल्यांकन किया गया है। साथ ही इनका मूल्यांकन प्रमुख राज्यों, पूर्वोत्तर एवं पहाड़ी राज्यो, केंद्र शासित क्षेत्र व शहर के रूप में किया गया है। यह सूचकांक 7 व्यापक मानकों और 66 संकेतकों के आधार पर तैयार किया गया है। इन 7 मानकों को 5 इनेबलर और 2 परफार्मेंस पिलर्स के रूप में वर्गीकृत किया गया है। इसमें मानव  संसाधन, निवेश, ज्ञान, कामगार, कारोबारी माहौल, सुरक्षा और कानूनी माहौल शामिल है। दो प्रदर्शन मानकों में नॉलेज आउटपुट और नॉलेज डिफ्यूजन शामिल है, जिससे देश के ज्ञान के सृजन और प्रतिस्पर्धात्मकता की जानकारी मिलती है।
बड़े राज्यों की श्रेणी में तेलंगाना और हरियाणा को क्रमशः दूसरा और तीसरा स्थान मिला है। बड़े राज्यों में छत्तीसगढ़ सबसे नीचे है। पूर्वोत्तर और पहाड़ी राज्यों की श्रेणी में उत्तराखंड व मेघालय क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर आए हैं। दिल्ली व अंडमान निकोबार केंद्र शासित प्रदेश व सिटी स्टेट्स की श्रेणी में क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं।
नीति आयोग के सदस्य वीके सारस्वत ने कहा, ‘मैं सभी राज्यों को यह सुनिश्चित करने को प्रोत्साहित करूंगा कि वे सबके लिए ये नवोन्मेष मुहैया कराएं और सामाजिक चुनौतियों के समाधान में मदद करें। जब सभी साथ में बढ़ेंगे, तभी हम संपन्न देश हो सकते हैं।’

First Published - July 22, 2022 | 12:06 AM IST

संबंधित पोस्ट