facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

जानें नोएडा के ट्विन टावरों के ध्वस्त होने से जुड़ी 5 खास बातें

Last Updated- December 11, 2022 | 4:13 PM IST

नोएडा के सेक्टर-93ए में स्थित सुपरटेक ट्विन टावर (Supertech Twin Tower) 28 अगस्त यानी रविवार को 02:30 बजे ध्वस्त कर दिया गया। भारत में पहली बार इतने बड़े टॉवर को ध्वस्त किया गया है। 40 मंजिला टावरों को एडिफिस इंजीनियरिंग द्वारा विस्फोट करके गिराया गया। 
 
सुरक्षा के लिहाज से ट्विन टॉवरों को ध्वस्त करने से पहले आस-पास की इमारतों के निवासियों और सभी जीवित प्राणियों को उस क्षेत्र से बाहर निकाल दिया गया और साथ ही धमाके को देखते हुए अस्थायी रूप से इलाके को नो-फ्लाई जोन भी घोषित किया। 
 
सुपरटेक ट्विन टावर डिमोलिशन (Supertech Twin Tower Demolition) से जुड़ी जाने ये जरूरी बातें: 
 
1. नोएडा के सेक्टर-93ए स्थित सुपरटेक के ट्विन टावरों को गिराने के लिए वाटरफॉल इंप्लोजन तकनीक (Waterfall Implosion Technique) का प्रयोग किया गया। इस तकनीक से ट्विन टावर ताश के पत्तों की तरह महज 9 सेकंड में धूल और मलबे में बदल गया। 
 
2. एडिफिस इंजीनियरिंग के पार्टनर उत्कर्ष मेहता के अनुसार, उन्हें दो मुख्य चुनौतियों का सामना करना पड़ा- पहली, टावर के आस-पास की आवासीय इमारतें और दूसरी, टावर के नीचे से जा रही गैस पाइपलाइन।
 
3. Supertech Twin Tower Demolition के लिए एडिफिस इंजीनियरिंग ने दक्षिण अफ्रीका स्थित जेट डिमोलिशन का सहयोग लिया है। 
 
4. सुरक्षा के लिहाज से, विस्‍फोट के दौरान मलबे को इधर-उधर उड़ने से रोकने के लिए पूरे टावर को तार की जाली की चार परतों और जिओ टेक्सटाइल कपड़े की चार परतों में कवर किया। जिओ टेक्सटाइल एक खास फैब्रिक है जो कि लचीला होता है, इससे विस्फोट के बाद शुरूआती मलबे को इसी कपड़े में एकत्र किया जा सकेगा। 
 
5. ट्विन टावर ढहाने से कंपन न हो इसलिए इमारत के चारों तरफ कुशन लगवाए गए। इससे मलबा भी कम होगा और निकलने वाले मलबे को कुशन ज्यादा फैलने से रोकेगा।

First Published - August 28, 2022 | 2:21 PM IST

संबंधित पोस्ट