facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

जानिए किन बैंकों ने शुरू की Credit Card की मदद से UPI पेमेंट की सुविधा

Last Updated- December 11, 2022 | 3:18 PM IST

रिजर्व बैंक ने पंजाब नेशनल बैंक, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया और इंडियन बैंक केRupay credit card को UPI से लिंक करने का ऐलान किया है। 
 

मुंबई में आयोजित ग्लोबल फिनटेक फेस्टिवल ( GFF2022 ) में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के गर्वनर शक्तिकांत दास ने डिजिटल लेन-देन को बढ़ावा देने के लिए तीन नए डिजिटल भुगतान पहल की शुरुआत की। इन्ही तीन में से एक पहल है Rupay credit card को UPI नेटवर्क से लिंक करने की। RBI ने ये कदम डिजिटल लेन-देन को बढ़ावा देने के लिए उठाया है।

अभी तक UPI नेटवर्क से केवल डेबिट कार्ड और अकाउंट लिंक किए जा सकते थे, लेकिन रिजर्व बैंक के इस ऐलान के बाद Rupay credit card को भी लिंक किया जा सकेगा। 

बता दें, शुरुवात में RBI ने केवल तीन बैंकों को इसकी सुविधा दी है। ये बैंक- पंजाब नेशनल बैंक, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया और इंडियन बैंक हैं।

RBI का मानना है कि इससे कस्टमर और मर्चेंट दोनों को फायदा होगा।  UPI डेवलप करने वाली नेशनल पेमेंट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने कहा कि इससे कस्टमर और मर्चेंट, दोनों को फायदा होगा। इस पहल की शुरुवात से कस्टमर्स के लिए अवसर के नए रास्ते खुलेंगे और मर्चेंट को ज्यादा कंजप्शन का फायदा मिलेगा। 

Rupay credit card को UPI से लिंक करने से क्रेडिट कार्ड कंसम्पशन का दायरा भी बढ़ेगा। NPCI ने कहा कि Rupay credit card को वर्चुअल पेमेंट ऐड्रेस से लिंक किया जाएगा, जिससे आपका ट्रांसक्शन एकदम सुरक्षित तरीके से पूरा होगा। 

बता दें, Rupay credit card के अलावा RBI ने UPI Lite को भी लॉन्च किया है। यह छोटे अमाउंट के ट्रांजैक्शन के लिए होगा जो ऑन-डिवाइस वॉलेट की मदद से काम करेगा। साथ ही, भारत बिल पेमेंट सिस्टम के तहत क्रॉस बॉर्डर ट्रांजैक्शन सुविधा कि भी शुरुवात कि गयी है।  

आपको बता दें, UPI Lite का लाभ केवल आठ बैंक के ग्राहकों को ही मिलेगा। इनमें- केनरा बैंक, HDFC बैंक, इंडियन बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, भारतीय स्टेट बैंक (SBI), यूनियन बैंक ऑफ इंडिया और उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक शामिल हैं। 

माना जा रहा है की RBI का ये कदम क्रेडिट कार्ड इकोसिस्टम में क्रांति ला सकता है। अनुमान है की इन सेवाओं के शुरू हो जाने के बाद 30 करोड़ नए लोग डिजिटल पेमेंट के साथ जुड़ेंगे।

First Published - September 21, 2022 | 1:16 PM IST

संबंधित पोस्ट